क्या शाहरुख खान के दामाद बनना चाहते थे 'सैयारा' के अहान पांडे? सुहाना के साथ था अफेयर? फिर क्यों टूटा रिश्ता?
Ahaan Panday and Suhana Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे के कजिन ब्रदर अहान पांडे अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'सैयारा' को लेकर लगातार सुर्खियों में छाए हुए हैं। अहान पांडे ने फिल्म 'सैयारा' से बॉलीवुड में डेब्यू किया है और पहली ही मूवी से लोगों के दिलों पर राज करने लगे हैं।
अहान पांडे की 'सैयारा' साबित हुई ब्लॉकबस्टर
आपको बता दें कि मोहित सूरी की फिल्म 'सैयारा' रिलीज होने के 15 दिनों के अंदर ही ब्लॉकबस्टर सबित हो गई है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई नए रिकॉर्ड बना लिए हैं। वहीं लड़कियां फिल्म के लीड हीरो अहान पांड को लेकर क्रेजी होती नजर आ रही हैं।

बिजनेसमैन चिक्की पांडे के बेटे हैं अहान पांडे
जानकारी के अनुसार फिल्म 'सैयारा' के लीड हीरो अहान पांडे की उम्र 27 साल है। वह बिजनेसमैन चिक्की पांडे के बेटे हैं। अहान की मां का नाम डिएन पांडे है, जो कि एक फिटनेस एक्सपर्ट और राइटर हैं। अहान पांडे का जन्म मुंबई में ही हुआ था। उन्होंने मुंबई के ओबेरॉय इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई की है।
अहान पांडे की पढ़ाई, करियर और गर्लफ्रेंड
-इसके बाद अहान पांडे ने यूनिवर्सिटी ऑफ मुंबई से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। जानकारी के अनुसार अहान पांडे बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे के कजिन ब्रदर हैं। अनन्या पांडे के पिता एक्टर चंकी पांडे रिश्ते में अहान पांडे के चाचा लगते हैं। बहन अनन्या पांडे को अपना इंस्पिरेशन मानते हुए ही अहान पांडे भी बॉलीवुड में एक्टिंग करने के लिए उतरे हैं।
-फिल्म 'सैयारा' की सक्सेस के साथ-साथ अहान पांडे की पर्सनल लाइफ को लेकर भी जमकर चर्चा हो रही है। इसी बीच अहान पांडे के साथ श्रुति चौहान का नाम जोड़ा जा रहा है। कहा जा रहा है कि श्रुति चौहान सैयारा के अहान पांडे की कथित गर्लफ्रेंड हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है, लेकिन श्रुति द्वारा फिल्म 'सैयारा' के लिए की गई इमोशनल पोस्ट ने इन अटकलों को हवा दे दी है।
कौन हैं श्रुति चौहान?
-आपको बता दें कि श्रुति चौहान एक एक्ट्रेस और मॉडल हैं, जिन्हें जोया अख्तर की फिल्म 'गली बॉय' में देखा गया था। उस फिल्म में उन्होंने माया का किरदार निभाया था।
-जयपुर की रहने वाली श्रुति चौहान ने ज्योति विद्यापीठ से आर्ट्स की पढ़ाई की है। इसके अलावा वह सिंगर जुबिन नौटियाल के साथ म्यूजिक वीडियो 'हद से' में भी नजर आ चुकी हैं।
-श्रुति चौहान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उनकी इंस्टाग्राम पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 2.23 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
शाहरुख खान की बेटी सुहाना को डेट करते थे अहान पांडे?
लेकिन क्या आपको पता है कि एक समय पर अहान पांडे बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान को डेट कर रहे थे। उस समय अहान पांडे को अक्सर सुहाना के साथ देखा जाता था। दोनों एक दूसरे के साथ पार्टीज से लेकर इवेंट्स तक में नजर आते थे। सुहाना खान और अहान पांडे को अक्सर एकसाथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए देखा गया है।
सुहाना खान और अहान पांडे का वीडियो वायरल
-आपको बता दें कि फिलहाल अहान पांडे के कुछ पुराने वीडियोज तेजी से वायरल हो रहे हैं। उनका एक थ्रोबैक वीडियो सामने आया है जिसमें उनके साथ शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान लिफ्ट के बाहर नजर आ रही हैं। उनके चारों ओर पपाराजी की भीड़ दिख रही है और सुहाना लगातार अपना चेहरा छिपाने की कोशिश कर रही हैं।
-इस वीडियो के सामने आने के बाद से एक बार फिर से ये चर्चा शुरू हो गई है कि क्या अहान पांडे और सुहाना खान एक दूसरे को डेट कर रहे थे। वहीं एक दूसरे वीडियो में सुहाना खान और अहान पांडे एक दूसरे के करीब नजर आ रहे हैं।
शाहरुख खान के परिवार के करीबी हैं अहान पांडे
-आपको बता दें कि अहान पांडे सुपरस्टार शाहरुख खान की फैमिली के करीबी लोगों में से एक हैं। दरअसल अहान पांडे के पिता चिक्की पांडे किंग खान के बहुत अच्छे दोस्त हैं और सुपरस्टार के बिजनेस में भी मदद करते हैं।
-इसके अलावा सुहाना खान और अहान पांडे की कजिन सिस्टर अनन्या पांडे बचपन की बेस्ट फ्रेंड्स हैं। वहीं अहान पांडे और शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान के बीच भी अच्छी दोस्ती है। आर्यन और अहान अक्सर कई पार्टियों में साथ नजर आते हैं। सोशल मीडिया पर भी अहान, अनन्या और सुहाना की एकसाथ कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। ये सभी चाइल्डहुड फ्रेंड्स हैं।
-फिलहाल खबर है कि अहान पांडे और सुहाना खान के बीच दूरियां आ चुकी हैं। अहान पांडे पिछले कुछ समय से मॉडल और एक्ट्रेस श्रुति चौहान के करीब नजर आ रहे हैं जबकि सुहाना खान को अक्सर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा के साथ देखा जा रहा है। इसके अलावा सुहाना खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'किंग' की शूटिंग में भी काफी बिजी चल रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications