सायरा बानो ने दी दिलीप कुमार के ट्विटर अकाउंट को बंद करने की सहमति, फैंस का शुक्रिया अदा किया

सायरा बानो ने दिलीप कुमार के ट्विटर अकाउंट को बंद करने की सहमति दे दी है।

मुंबई, 15 सितंबर। प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता दिलीप कुमार सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय नहीं थे, लेकिन उनके ट्विटर अकाउंट को करीबी पारिवारिक मित्र फैसल फारूकी हैंडल करते थे। फैसल फारूकी दिलीप साहब की मौत से पहले तक उनकी सेहत की पूरी जानकारी उनके ट्विटर अकाउंट से उनके फैंस तक पहुंचाते रहे। बुधवार को फैसल फारूकी ने दिलीप साहब के ट्विटर अकाउंट से जानकारी दी कि वह सायरा बानो की सहमति से दिलीप कुमार का ट्विटर अकाउंट बंद कर रहे हैं।

 Dilip Kumar

फारूकी ने कहा, 'बहुत चर्चा और विचार-विमर्श के बाद और सायरा बानो जी की सहमति से, मैंने प्रिय दिलीप कुमार साहब के इस ट्विटर अकाउंट को बंद करने का फैसला किया है। आपके निरंतर प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद।' दिलीप कुमार का स्वास्थ्य संबंधी परेशानियो के चलते 98 साल की उम्र में 7 जुलाई को निधन हो गया था। उन्होंने मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली।

यह भी पढ़ें: ICAI ने माफ की कोरोना के कारण अनाथ हुए छात्रों की सीए कोर्स की फीस

वहीं दूसरी ओर दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो को इस महीने के शुरुआत में मामूली दिल का दौरा पड़ने के बाद हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रख्यात हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ नितिन एस गोखले के अनुसार, उनके दिल में बाएं वेंट्रिकल ने काम करना बंद कर दिया था और उनके दिल और फेफड़ों में पानी घुस गया था। गोखने ने कहा कि समस्या को अभी के लिए नियंत्रित कर लिया गया है और वह अब चिकित्सकीय रूप से काफी बेहतर हैं। हम उन्हें गुरुवार को आईसीयू से हटा देंगे और आगे के उपाय तलाशेंगे। सायरा बानों के बीमार होने की खबर सुनकर सोशल मीडिया पर उनके फैंस ने उनकी सलामती की दुआएं मांगी। गौरतलब है कि दिलीप कुमार ने 1966 में सायरा बानो से निकाह किया था। दिलीप कुमार ने फिल्म बैराग, दुनिया, गोपी और सगीना में सायरा बानो के साथ काम किया।

Recommended Video

      जब खुद किंग खान ने दिलीप कुमार के लिए स्टेज पर बिछाया था रेड कार्पेट, देखें वीडियो

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+