जन्म से मुस्लिम थीं इस सुपरस्टार की मां, शादी के बाद बनीं हिंदू, साध्वी बनकर ले लिया था संन्यास
Govinda Mother Sadhvi: 90 के दशक के सुपर स्टार गोविंदा आज किसी भी परिचय के मोहताज नहीं हैं, अभिनेता से राजनेता बने गोविंदा बेहतरीन डांसर तो हैं, ये बात तो सबको पता है लेकिन वो बहुत अच्छे पति और बेस्ट बेटे हैं, ये बात उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने मशहूर टीवी प्रोग्राम 'कपिल शर्मा शो' में कहा था।
उन्होंने तो ये भी कहा था कि 'वो चाहती हैं कि अगले जन्म में उन्हें गोविंदा जैसा ही बेटा चाहिए। वो पति, पिता और एक्टर के रूप में बहुत अच्छे हैं लेकिन बेटे के रूप में वो बेस्ट हैं। वो अपनी मां को भगवान की तरह पूजते थे और जन्मदिन पर उनके चरण धोकर पीते थे।'

जिस वक्त सुनीता ने ये बात कही थी, उस वक्त प्रोग्राम में गोविंदा भी मौजूद थे और उनकी आंखें नम हो गई थीं। बता दें कि अपने कई इंटरव्यू में गोविंदा ने खुद कहा था कि 'उनके ऊपर उनकी मां का काफी असर रहा है, वो उनके काफी करीब थे, उनके जाने का गम आज भी वो भूल नहीं पाए हैं।'
'49 साल की अवस्था में दोबारा अपनी पत्नी सुनीता से ब्याह रचाएं' (Govinda Mother Sadhvi)
आपको जानकर हैरत होगी कि गोविंदा की मां ने उसे कहा था कि 'वो 49 साल की अवस्था में दोबारा अपनी पत्नी सुनीता के साथ विवाह रचाएं, ये उनके जीवन के लिए जरूरी है' इसलिए गोविंदा ने सुनीता से 49 साल की उम्र में दोबारा शादी की थी।
'मेरी मां को भविष्य की कुछ बातें महसूस हो जाती थीं' (Govinda Mother News)
गोविंदा का कहना है कि 'मेरी मां को भविष्य की कुछ बातें महसूस हो जाती थीं, उनकी कही कई बातें सच साबित हुई हैं, जिन्हें पहले तो लोगों ने नहीं मानी थी लेकिन बाद में जब वो घटित हुई थीं, तब लोगों को भरोसा हुआ।' मालूम हो कि गोविंदा की मां का नाम निर्मला देवी था और वो जानी मानी सिंगर थीं।
गोविंदा की मां जन्म से मुस्लिम थीं, शादी के बाद बनीं हिंदू (Govinda Mother News)
उनका जन्म 7 जून 1927 को वाराणसी में हुआ था और वो जन्म से मुस्लिम थीं। वो एक निर्धन परिवार में हुआ था, उनका नाम नजमा था। गायिकी का शौक उन्हें बचपन था और इसी शौक ने उन्हें मुंबई पहुंचाया, जहां उनकी मुलाकात गोविंदा के पिता और फिल्म प्रोड्यूसर-एक्टर अरुण कुमार अहूजा से हुई। दोनों ने प्रेमविवाह किया था लेकिन शादी के बाद नजमा ने हिंदू धर्म अपना लिया था और वो निर्मला देवी बन गईं।
गोविंदा के पैदा होने के बाद निर्मला देवी ने ले लिया था संन्यास (Govinda Mother News)
इस कपल को 5 बच्चे हुए जिनके नाम कामिनी, पद्मा, कृति कुमार, पुष्पा आनंद और गोविंदा है। गोविंदा के पैदा होने के बाद निर्मला देवी पूरी तरह से आध्यात्म में डूब गई थीं और उन्होंने साध्वी बनकर संन्यास ले लिया था।
15 जून 1996 में मुंबई में गोविंदा की मां ने ली थी अंतिम सांस (Govinda Mother News)
कहते हैं उन्होंने गोविंदा से पहले ही कहा था कि वो रूपहले पर्दे का शानदार सितारा बनेगा और यही नहीं उन्होंने गोविंदा को अपनी मौत के बारे में भी बता दिया था। मालूम हो कि 15 जून 1996 में उनका निधन मुंबई में हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications