कैमरा देखते ही सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम ने छुपाया मुंह, कार के अंदर पलक तिवारी कर रही थीं ऐसा काम
Palak Tiwari and Ibrahim Ali Khan: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान पिछले कुछ समय से एक्ट्रेस पलक तिवारी के साथ ही नजर आते हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी रिलेशनशिप में हैं। हालांकि दोनों ने कैमरे के सामने कभी भी इस बात को कबूल नहीं किया है लेकिन दोनों अक्सर एकसाथ स्पॉट किए जाते हैं।
न्यू ईयर पार्टी में नजर आए इब्राहिम और पलक
इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी को एकसाथ देखने के बाद ही लोग बाद इनके डेटिंग के रूमर्स की चर्चा करने लगे हैं। वहीं इन दोनों ने एक बार फिर अपने रिलेशनशिप के रूमर्स को हवा दे दी है। दरअसल गत 31 दिसंबर 2023 की रात को पलक और इब्राहिम को नए साल की पार्टी में एंट्री करते हुए स्पॉट किया गया था।

पैपराजी को देखते ही इब्राहिम ने छुपाया मुंह
इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि इब्राहिम अली खान पैपराजी को देखकर मुंह छिपाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान और एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी गाड़ी की पिछली सीट पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं।
इब्राहिम और पलक के बीच डेटिंग की अफवाहें
इस दौरान इब्राहिम अली खान पैपराजी को देखकर अपना चेहरा छिपाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं पलक तिवारी अपने फोन पर बिजी दिखाई दे रही हैं। वीडियो के सामने आने के बाद से लोग इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। ये पहली बार नहीं है जब इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी के बीच डेटिंग की अफवाहें उड़ी हैं। दोनों कई बार एक साथ स्पॉट हुए हैं।
पलक ने इब्राहिम को बताया था 'अच्छा दोस्त'
ये सबकुछ दिसंबर 2022 से शुरू हुआ था जब श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी अपने खास दोस्त इब्राहिम अली खान के साथ नजर आई थीं। उस समय भी दोनों पैपराजी को देखते ही मुंह छिपाने लगे थे। हालांकि, बाद में सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक इंटरव्यू में पलक तिवारी ने कहा था कि हम सिर्फ 'अच्छे दोस्त' हैं।












Click it and Unblock the Notifications