'मैं महाभारत में काम करना चाहूंगा, अगर...' रावण पर मचे बवाल के बीच ये क्या कह गए सैफ अली खान?
फिल्म ‘आदिपुरुष’ में रावण बने सैफ अली खान इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हैं। वहीं एक बार फिर वह अपने बयान को लेकर चर्चा में आ गए।
मुंबई, 6 सितंबर: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान को आखिरी बार ऋतिक रोशन के साथ फिल्म विक्रम वेधा में देखा गया। जो कि 30 सितंबर को थिएटर में रिलीज हुई थी। अब इस फिल्म के बाद सैफ अली खान अपने प्रभास की अपकमिंग फिल्म आदिपुरुष को लेकर चर्चा में हैं। लेकिन एक्टर फिल्म से ज्यादा अपने किरदार को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। जिसका हाल ही में टीजर रिलीज हुआ था। अब ये विवाद थम नहीं रहा कि सैफ अली खान ने एक और बड़ा बयान दे दिया है।

सैफ अली खान ने बताया अपना ड्रीम रोल
प्रभास की फिल्म आदिपुरुष में सैफ अली खान रावण का किरदार में नजर आएंगे। लेकिन सोशल मीडिया पर लगातार उनके लुक को लेकर बवाल मचा हुआ है। सिर्फ नेटिजेन्स ही नहीं बल्कि कई बॉलीवुड सितारे भी उनके इस लुक का खुलकर विरोध कर रहे हैं। लेकिन अब इस बवाल के बीच सैफ अली खान ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने महाभारत में एक्टिंग करने की इच्छा जाहिर की है।

महाभारत में एक्टिंग करना पसंद करेंगे सैफ
बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में सैफ अली खान ने कहा कि, अगर उन्हें मौका मिला तो वह महाभारत में एक्टिंग करना पसंद करेंगे। हालांकि उन्होंने इसे बनाने के लिए एक शर्त रखी और कहा कि अगर कोई इसे 'लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' की तरह बनाता है तो।

'महाभारत में अभिनय करना चाहूंगा'
जब सैफ अली खान से उनके ड्रीम रोल के बारे में पूछा गया तो एक्टर ने कहा कि, 'मैं ऐसा नहीं सोचता। मैं सिर्फ वही सोचता हूं जो मुझे पेश किया जाता है। सच कहूं तो मेरे पास कोई मेरा कोई ड्रीम रोल नहीं है। मुझे नहीं लगता कि ऐसा सोचने का कोई मतलब है। फिर भी मैं जो करना चाहूंगा वह महाभारत में अभिनय करना है, अगर कोई इसे 'लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' की तरह बनाता है।'

अजय देवगन को लेकर किया खुलासा
इसके आगे सैफ ने अजय देवगन को लेकर भी कई बड़े खुलासे किए। उन्होंने कहा कि, 'हम अजय देवगन के साथ कच्चे धागे के बाद से इस बारे में बात कर रहे हैं। यदि संभव हुआ तो हम साउथ के साथ बॉम्बे फिल्म इंडस्ट्री को जोड़ देंगे। महाभारत में करण का किरदार मुझे ज्यादा पसंद है, इसमें बहुत सारे बेहतरीन किरदार हैं'।

इस दिन रिलीज होगी आदिपुरुष
आपको बता दें कि रामायण पर आधारित फिल्म आदिपुरुष का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ था। जिससे फैंस काफी नाराज हैं। टीजर में दिखाए भगवान राम, हनुमान और रावण का लुक देख सोशल मीडिया लगातार फैंस अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। लेकिन सबसे ज्यादा बवाल रावण बने सैफ अली खान को लेकर मचा है। बता दें कि, ये फिल्म अगले साल 12 जनवरी को थिएटर में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications