'आप पहले से कहीं ज्यादा...', जब सैफ ने बताया अमृता से तलाक के बाद सारा का कैसा था रिएक्शन

मुंबई: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में जिस तेजी से दो सितारों के बीच प्यार परवान पर चढ़ता है, उतनी ही तेजी से यह नीचे भी गिरता है। लोग सैफ अली खान और अमृता सिंह की टूट चुकी लव स्टोरी से तो वाकिफ हैं। सैफ ने अपने से 12 साल बड़ी अमृता सिंह से साल 1991 में शादी की थी, हालांकि प्यार से शुरू हुआ ये रिश्ता लड़ाई और झगड़ों के बाद 13 साल बाद टूट गया और दोनों ने अपनी मर्जी से 2004 में तलाक ले लिया। ऐसे में हाल ही में सैफ अली खान ने खुलासा किया कि उनकी बेटी सारा अली खान का अमृता सिंह के साथ तलाक के बाद कैसा रिएक्शन था।

पहली पत्नी से 2004 में तलाक, फिर 2012 में दूसरी शादी

पहली पत्नी से 2004 में तलाक, फिर 2012 में दूसरी शादी

सैफ अली खान अपनी दूसरी पत्नी करीना कपूर के साथ लाइफ गुजार रहे हैं। दोनों ने खुशी-खुशी शादी की है, और अब अपने दो बच्चे तैमूर अली खान और जेह अली खान की परवरिश कर रहे हैं। हालांकि तलाक के बाद सैफ लंबे वक्त तक सैफ अकेले रहे और 2012 में करीना कपूर से साथ दूसरी शादी की थी। वहीं अपनी सैफ से शादी टूटने के बाद जहां अमृता ने अपने निजी जीवन पर चुप्पी साधे रखी, तो सैफ ने खुलासा किया था कि कैसे वह लगातार झगड़ों से थक गए थे।

जब बेटी सारा अली के रिएक्शन के बारे में बताया

जब बेटी सारा अली के रिएक्शन के बारे में बताया

वहीं अब हाल ही में सैफ अली खान ने चैट शो 'कॉफी विद करण' में दौरान अपनी बेटी सारा अली के रिएक्शन के बारे में बताया। दरअसल, शो के अंदर करण जौहर ने सैफ से उनके बच्चों सारा और इब्राहिम के साथ उनकी बॉन्डिंग के बारे में पूछा था। इस पर सैफ ने कहा कि वह सोच भी नहीं सकते कि उनके तलाक का उनके बच्चों पर क्या असर पड़ेगा। एक्टर ने यह भी खुलासा किया कि उनकी बेटी सारा ने उनके अलग होने के बाद उन पर क्या रिएक्शन दिया था।

'आप पहले से कहीं ज्यादा...',

'आप पहले से कहीं ज्यादा...',

सैफ ने बताया, '"मैं कल्पना नहीं कर सकता कि इसका सारा और इब्राहिम पर क्या प्रभाव पड़ेगा। मैं सिर्फ प्रार्थना करता हूं और हर संभव प्रयास करूंगा। एक बात जो सारा ने मुझसे कही। उसने कहा 'आप पहले से कहीं ज्यादा अब मेरे साथ क्वालिटी टाइम बिताती हैं'। मैं यह नहीं कह रही हूं कि यह 'सब कुछ ठीक है' लेकिन वह वहां एक किरण है, वह कुछ खास है।"

अमृता सिंह के लिए कही थी ये बात

अमृता सिंह के लिए कही थी ये बात

शो के दौरान सैफ ने अपनी पूर्व पत्नी अमृता सिंह के बारे में भी बात की और एक दिन उनसे दोस्ती करने की इच्छा जता। उन्होंने कहा था कि उनके मन में उनके लिए सम्मान है। उन्होंने कहा, ' "मुझे वास्तव में बहुत कुछ देना है, और मेरी पूर्व पत्नी अमृता के लिए मेरे मन में बहुत सम्मान है और मैं वास्तव में चाहता हूं कि हम दोस्त बनें, मुझे उम्मीद है, एक दिन।"

9 साल की थी सारा, बताया था मां का दर्द

9 साल की थी सारा, बताया था मां का दर्द

आपको बता दें कि सैफ और अमृता के दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान हैं। जब दोनों का तलाक हुआ था कि सारा की उम्र 9 साल की थी। खुद एक इंटरव्यू में सारा ने कहा था कि पेरेंट्स को तलाक लेते देखना उनके लिए काफी मुश्किल था। सारा ने कहा था कि पूरे 10 सालों तक उन्होंने अपनी मां को मुस्कुराते हुए नहीं देखा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+