'रानी बहुत घबराई हुई थीं क्योंकि....' 2 शादियां करने के सालों बाद सैफ अली खान ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात
सैफ अली खान ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं। कई फिल्में उन्होंने खूबसूरत अदाकारा रानी मुखर्जी के साथ भी की हैं। इसी कड़ी में फिल्म 'हम तुम' भी है। जिसमें रानी और सैफ को साथ में फैंस ने बहुत पसंद किया। दोनों की जोड़ी फैंस को इतनी पसंद आई कि फिल्म ने शानदार परफॉर्म किया।
बताते चलें कि फिल्म साल 2004 में आई थी। फिल्म से जुड़ी छोटी-बड़ी बात तो फैंस को मालूम ही होगी। मगर शायद ही एक सच फैंस को पता है, जिसके बारे में हाल ही में सैफ अली खान ने खुद बात की है। एक्टर ने फैंस के सामने खुलकर फिल्म के एक सीन के बारे में बताया, जो एक किसिंग सीन था।

'टाइम्स नाऊ' संग बातचीत में सैफ अली खान ने बताया कि फिल्म के एक किसिंग सीन में रानी मुझे किस करने में बहुत ज्यादा हिचकिचा रही थीं। इसके बाद जैसे-तैसे हमने उस सीन को कंप्लीट किया। एक्टर ने बताया कि इसे करने में बहुत परेशानी हुई, क्योंकि ये बहुत ही अजीब था।
बता दें कि रानी और सैफ की ये फिल्म आदित्य चोपड़ा के प्रोडक्शन में बनी थी। प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा (रानी मुखर्जी के पति) चाहते थे किसी भी तरह किसिंग सीन शानदार हो। मगर रानी ये सीन करने के लिए काफी नर्वस थीं। रानी ने सैफ को किस करने के लिए मना भी कर दिया था। सैफ ने आगे कहा कि उन्हें इस बात पर आज भी हंसी आती है।
वहीं एक यूट्यूब वीडियो भी था, जिसमें सैफ अली खान ने रानी मुखर्जी के साथ इस किसिंग सीन को इतिहास का सबसे खराब किसिंग सीन बताया था। रानी ने सैफ से पूछा कि आपको याद है हम उस किसिंग सीन को लेकर कितना डरे हुए थे। इतने में सैफ कहते हैं कि हां मुझे याद है आप कितना ज्यादा नर्वस थीं।












Click it and Unblock the Notifications