Saif Ali Khan हुए अचानक अस्पताल में भर्ती, घुटने और कंधे की हुई सर्जरी, जानें अब कैसी है हालत?
Saif Ali Khan Admitted: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, एक्टर को सोमवार की सुबह कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि उनके घुटने और कंधे में फ्रैक्चर हुआ है।
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान को घुटने और कंधे में चोट अचानक गंभीर चोट लगी है। जिसकी वजह से आनन-फानन में उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि ये कैसे हुआ इसको लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई। लेकिन फिलहाल एक्टर के साथ उनकी पत्नी करीना कपूर अस्पताल में मौजूद हैं।

बता दें कि, सैफ अली खान को लगी चोट की जानकारी अब तक उनके परिवार के किसी सदस्य ने नहीं दी। ना ही करीना कपूर ने उनकी हेल्थ से जुड़ा सोशल मीडिया पर कोई अपडेट साझा किया है। वहीं इंडिया टूडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सैफ अली खान के घुटनों की सर्जरी लंबे वक्त से पेंडिंग थी जिसे आज कराया गया है। खैर घबराने वाली कोई बात नहीं है एक्टर की हालत फिलहाल ठीक है।
सैफ अली खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार फिल्म आदिपुरुष में देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने रावण की भूमिका निभाई थी। फिलहाल सैफ साउथ की फिल्म देवारा की शूटिंग में बिजी हैं। इसमें वह भहीरा का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म में सैफ के अलावा जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर भी लीड रोल प्ले करेंगे। ये फिल्म एक्शन ड्रामा से भरपूर होगी। फिलहाल इसकी रिलीज डेट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।












Click it and Unblock the Notifications