लिमिट क्रॉस कर रखी है', देर रात सैफ अली खान के घर में घुसे 20 पैपराजी, क्या एक्टर लेंगे लीगल एक्शन?
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के घर देर रात पैपराजी घुस गए जिससे वह काफी गुस्सा हो गए। अब एक्टर ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है।
Saif Ali Khan Angry On Paparazzi: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान का हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में सैफ अली खान अपनी पत्नी करीना कपूर के साथ किसी पार्टी से वापस आ रहे थे। उस वक्त सभी पैपराजी वाले कैमरा लेकर उनके घर के बाहर खड़े हुए थे। जैसे ही उनकी नजर कपल पर पड़ी तुरंत उन्होंने फोटोज क्लिक करनी शुरू कर दी। यह देख सैफ अली खान अपना आपा खो बैठे और पैपराजी को बेडरूम तक आने को कहा। अब इस वायरल वीडियो पर खुद सैफ अली खान ने रिएक्ट किया।

देर रात सैफ अली खान के घर में घुसे 20 पैपराजी
इस वीडियो के वायरल होने के बाद कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, दावा किया जा रहा है कि सैफ अली खान ने कुछ ही दिनों पहले अपने सिक्योरिटी गार्ड को नौकरी से निकाल दिया है। वहीं पैपराजी की इस हरकत पर वह जल्द ही कानूनी एक्शन लेंगे। अब एक्टर ने इस पर अपना रिएक्शन देते हुए सच्चाई बताई।

क्या गार्ड को एक्टर ने नौकरी से निकाला?
सैफ अली खान ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा कि, 'ऐसा कुछ नहीं है ना ही गार्ड को नौकरी से नहीं हटाया है ना ही बर्खास्त जैसी कोई बात है। क्योंकि ये गार्ड की गलती नहीं है। ना ही वो किसी के भी खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं। मैं इन सब चीजों से जितना हो सके दूर ही रहता हूं'।

बेडरूम तक आजाओ वाले बयान पर बोले सैफ
सैफ अली खान ने आगे देर रात पैपराजी के घर में घुसने को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा, "आधी रात को 20 पैपराजी कैमरे और लाइट्स लेकर हमारे घर में घुसे थे। जैसे ये उनका हक है। लेकिन उनका ये व्यवहार एकदम गलत है। ये एकदम लिमिट क्रॉस हो गई है। सभी को अपनी सीमा में रहना चाहिए"।

'अपनी एक हद पार कर चुके थे'
सैफ अली खान ने आगे कहा, ‘'हम हर वक्त पैपराजी का सहयोग करते हैं और हम समझते हैं। लेकिन घर के बाहर, गेट के बाहर, यह सब कौन करता है? इसलिए मैंने उसी वक्त बेडरूम के बारे में उनसे कहा क्योंकि वो पहले ही अपनी एक हद पार कर चुके थे और हम बस इतना ही कह रहे हैं कि लोग इसलिए बोल रहे हैं क्योंकि कोई नहीं जानता कि सच्चाई क्या है"।

सैफ अली खान का वर्कफ्रंट
सैफ अली खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वह आखिरी बार फिल्म विक्रम वेधा में नजर आए थे। अब वह जल्द ही फिल्म आदिपुरुष में दिखाई देंगे। जिसमें वह रावण का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म में सैफ के अलावा प्रभास और कृति सेनन भी लीड रोल में दिखेंगे। यह फिल्म 16 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications