Saif Ali Khan की एक्स गर्लफ्रेंड को नहीं पसंद थी करीना कपूर, फोटोशूट देखकर हुईं आगबबूला, जानें पूरा किस्सा

Saif Ali Khan Ex Girlfriend: सैफ अली खान और करीना कपूर बॉलीवुड की फेवरेट जोड़ी में से एक हैं। दोनों की दमदार कैमिस्ट्री और कूल अंदाज फैंस के लिए जाने जाते हैं। लेकिन करीना कपूर से पहले सैफ अली खान किसी और को डेट कर रहे थे जिसे एक्ट्रेस बिल्कुल भी पसंद नहीं थीं।

साल 2004 में सैफ अली खान और अमृता सिंह का तलाक हो गया था। इसके बाद एक्टर का नाम करीना कपूर के साथ जुड़ा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म तशन की शूटिंग के बाद दोनों एक दूसरे के काफी करीब आ गए थे। लेकिन करीना से पहले सैफ अली खान की लाइफ में रोजा कैटलानो आईं। जिसके बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं। इस बात का खुलासा सेलिब्रिटी फोटोग्राफर डब्बू रतनानी ने किया।

Kareena Kapoor

सेलिब्रिटी फोटोग्राफर डब्बू रतनानी ने सिद्धार्थ कनन के साथ खास बातचीत में सैफ अली खान की एक्स गर्लफ्रेंड से जुड़ा एक पुराना किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि एक बार सैफ और करीना का एक मैगजीन के लिए फोटोशूट हुआ था। उस वक्त सैफ अली खान की एक्स गर्लफ्रेंड भी वहां मौजूद थीं। लेकिन दोनों को यूं एकसाथ देखकर वह काफी ज्यादा भड़क गई थीं।

डब्बू रतनानी ने आगे बताया कि, करीना और सैफ के शूट के वक्त उनकी एक्स गर्लफ्रेंड इतनी ज्यादा गुस्सा हो गई थीं कि उन्होंने कहा क्या शूट है ये? ये तुम दोनों साथ में क्यों शूट कर रहे हो? अभी ये दोनों साथ में कोई फिल्म भी नहीं कर रहे हैं फिर ये शूट क्यों हो रहा है? उस वक्त सैफ की एक्स गर्लफ्रेंड करीना को बिल्कुल भी पसंद नहीं करती थीं।

डब्बू रतनानी ने इस बात का खुलासा किया कि जब ये फोटोशूट हुआ उस वक्त करीना कपूर किसी और के साथ रिलेशनशिप में थीं। लेकिन दोनों में से किसी को अंदाजा नहीं था कि एक दिन दोनों शादी कर लेंगे। बता दें कि सैफ अली खान का रोजा कैटलानो के साथ रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिका। महज दो साल बाद ही दोनों अलग हो गए थे। इसके बाद सैफ और करीना के बीच नजदीकियां बढ़ी।

बता दें कि, सैफ अली खान और करीना कपूर ने एकसाथ कई प्रोजेक्ट्स के लिए काम किया है। इस दौरान दोनों एक दूसरे के काफी करीब आ गए थे। दोनों ने लगभग 5 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया था। इसके बाद कपल ने साल 2012 में शादी कर ली। करीना और सैफ के दो बेटे हैं जिनका नाम तैमूर और जेह है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+