Saif Ali Khan ने हटाया करीना कपूर के नाम का टैटू, क्या होने वाला है तलाक? फैंस बोले-'अब तीसरी शादी करेंगे...'

Saif Ali Khan Kareena Kapoor: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और एक्ट्रेस करीना कपूर इंडस्ट्री में चर्चित कपल में से एक हैं। दोनों की दमदार कैमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आती है। लेकिन इस बीच एक्टर की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसके बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि सैफ और करीना के बीच कुछ गड़बड़ है।

सैफ अली खान और करीना कपूर की साल 2012 में शादी हुई थी। इसके बाद एक्टर ने बेबो के नाम का हाथ में टैटू बनवाया था। लेकिन हाल ही में जो वीडियो सामने आया है उसमें करीना के नाम का टैटू सैफ के हाथ से गायब था। जिसे देखने के बाद उनके तमाम फैंस परेशान हो गए।

Saif Ali Khan

दरअसल, हाल ही में सैफ अली खान को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान उनके हाथ करीना कपूर के टैटू की जगह दूसरा टैटू नजर आया। फैंस का कहना है कि एक्टर ने करीना के नाम का टैटू हटवा दिया है। वहीं कुछ फैंस ये देखकर हैरान हो गए कि आखिर सैफ ने क्यों बेबो का नाम टैटू हटवाया है।

सैफ अली खान की वायरल वीडियो पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'लगता है तलाक की तैयारी है' एक ने लिखा, कहीं करीना और सैफ का तलाक तो नहीं होने वाला है। वहीं अन्य यूजर ने लिखा, 'सैफ अब तीसरी शादी की तैयारी में हैं।' एक यूजर ने लिखा, 'शायद किसी नई फिल्म के लिए टैटू बदलवाया है।' इस तरह से फैंस दोनों को लगातार ट्रोल कर रहे हैं।

सैफ अली खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार उन्हें फिल्म आदिपुरुष में देखा गया था। जिसमें एक्टर रावण की भूमिका निभाई थी। अब वह अपनी अगली फिल्म 'देवरा' में नजर आने वाले हैं। जिसमें जाह्नवी कपूर और जूनियर एनटीआर लीड रोल में नजर आएंगे। हालांकि अब तक फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है। वहीं करीना कपूर की बात करें तो उन्हें आखिरी बार फिल्म क्रू में देखा गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+