Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Saif Ali Khan के आरोपी को लेकर पुलिस ने किया ऐसा दावा, क्या सामने आई सच्चाई या फिर कुछ और ही है मामला?

Saif Ali Khan: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पिछले कुछ समय से सुर्खियों में छाए हुए हैं। गत 16 जनवरी 2025 को एक्टर पर एक अनजान शख्स ने उनके घर में घुसकर चाकू से 6 बार हमला किया था। इस घटना में सैफ अली खान बुरी तरह से घायल हो गए थे।

सैफ अली खान पर हुआ था जानलेवा हमला
सैफ अली खान को मुंबई के लीलावतर्ती अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां 5 दिन तक उनका इलाज चला था। फिलहाल एक्टर ठीक हैं और अस्पताल से अपने घर लौट चुके हैं। वहीं मुंबई पुलिस ने सैफ अली खान पर हुए हमले के आरोपी को पकड़ लिया है और इस मामले में उसके खिलाफ मजबूत सबूतों का दावा किया जा रहा है।

Saif Ali Khan

मुंबई पुलिस ने आरोपी को लेकर कही ऐसी बात

मुंबई पुलिस के वेस्टर्न रीजन के एडिशनल सीपी परमजीत दहिया ने गत 28 जनवरी 2025 को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात की पुष्टि की है कि पुलिस के पास आरोपी के खिलाफ दस्तावेजी, शारीरिक और तकनीकी सबूत मौजूद हैं। इन सबूतों के आधार पर पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की पूरी तैयारी कर चुकी है।

सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान

पुलिस ने आरोपी शरीफुल इस्लाम शहजाद को गिरफ्तार कर लिया है और अब इस मामले में अहम सबूत इकट्ठे किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि आईडेंटिफिकेशन के लिए चेहरे की पहचान, फिंगरप्रिंट्स और गवाहों के बयान जुटाए गए हैं। पुलिस की मानें तो सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान हो पाई है और अब फिंगरप्रिंट्स की रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।

कोलकाता में आरोपी ने ली थी शरण

-पुलिस की जांच के दौरान पता चला है किशरीफुल इस्लाम शहजाद ने भारत में अवैध रूप से एंट्री की थी और कुछ दिन कोलकाता में भी रहा था। पुलिस ने कोलकाता में उन लोगों से पूछताछ की है, जिन्होंने उसे शरण दी थी।

-वहीं हमले में इस्तेमाल किए गए चाकू और हेक्सा ब्लेड को भी बरामद कर लिया गया है।

-हालांकि इस पूरे मामले में एक नया मोड़ तब आया था जब आरोपी के पिता ने दावा किया था कि उनका बेटा झूठे आरोपों का शिकार हो रहा है। उन्होंने कहा था कि उनका बेटा सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे शख्स से बिल्कुल अलग है और वो इस मामले में बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय और भारतीय उच्चायोग से मदद की अपील करेंगे।

पुलिस ने पिता के दावे को किया खारिज

हालांकि पुलिस ने आरोपी के पिता के दावे को खारिज कर दिया है और जांच में सभी सबूतों को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जा रही है। इस बीच मुंबई कोर्ट ने शरीफुल की पुलिस हिरासत को 29 जनवरी 2025 तक बढ़ा दिया है।

मामले में अभी भी ये सवाल हैं अनसुलझे

-इस मामले में अभी तक कई ऐसे सवाल हैं जिनका जवाब नहीं मिल पाया है। पूछा जा रहा है कि आरोपी उस बिल्डिंग में सिर्फ सैफ अली खान के घर में ही क्यों घुसा था।

-अगर उसे सिर्फ चोरी ही करनी थी तो वह किसी दूसरे घर में भी जा सकता था। अगर फिंगरप्रिंट मैच नहीं हुआ तो क्या होगा। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार चेहरे में भी अंतर नजर आ रहा है। ऐसे में पुलिस का दावा सच है या फिर सच्चाई कुछ और ही है।

सैफ अली खान पर हुआ था जानलेवा हमला

-गत 16 जनवरी 2025 को सैफ अली खान के बांद्रा स्थित घर पर एक अनजान शख्स घुसा था। उसका नाम शरीफुल इस्लाम शहजाद बताया जा रहा है, जो विजय दास के नाम से मुंबई में रह रहा था। वह मूल रूप से बांग्लादेश का रहने वाला है।

-वहीं मुंबई पुलिस ने शरीफुल इस्लाम शहजाद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक इसी व्यक्ति ने सैफ अली खान पर 6 बार चाकू से हमला किया था, जिससे एक्टर के पीठ, कलाई, गर्दन, कंधे और कोहनी में गंभीर चोटें आई थीं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+