सैफ अली खान पर हुए हमले के वक्त कहां थीं बेगम करीना कपूर खान?, मिल गया इस सवाल का जवाब

Kareena Kapoor Khan: सैफ अली खान और करीना कपूर खान के घर पर बीती रात करीब 2 बजे चोरी करने के लिए चोर घुसे। इस दौरान चोरों ने सैफ अली खान पर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें वो घायल हो गए हैं और उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पाताल में भर्ती करवाया गया है। बता दें, हमले के कुछ समय पहले तक करीना कपूर खान अपनी गर्ल गैंग के साथ पार्टी कर रहीं थी।

उनकी बहन करिश्मा कपूर ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट की है। इस पार्टी में करिश्मा और करीना के साथ उनकी बेस्ट फ्रेंड रिया कपूर और सोनम कपूर भी साथ थी। हालाकि अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि हमले के वक्त करीना कपूर और उनके बच्चे कहां थे। सैफ की टीम ने बयान जारी किया है। लेकिन पटौदी परिवार की तरफ से अभी तक कोई भी जानकारी नहीं दी गई है।

Kareena Kapoor Khan

सैफ की टीम ने इस पूरे मामले पर अपना स्टेटमेंट भी जारी किया है। उनका कहना है कि चोर रात में चोरी करने के इरादे से घुसे थे। इस दौरान उन्होंने सैफ पर हमला किया, तुरंत बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डॉक्टर्स सर्जरी भी कर रहे हैं। इस हमले में सैफ के यहां काम करने वाले एक कर्मचारी को भी चोट आई है। ये पुलिस का मामला है आप सभी धैर्य बनाए रखें। हम आपको अपडेट देते रहेंगे। फैंस और मीडिया से निवेदन है कि ऐसे समय में आप हमारा साथ दें।

डीसीपी सीपी दीक्षित ने बताया, सैफ अली खान फार्च्यून हाईट्स में रहते हैं। एक व्यक्ति कल रात सैफ के घर में घुस गया। उनके घर में काम करने वाली से उसने बहस भी किया। एक्टर जब उसे शांत करने पहुंचे तो उसने हमला कर दिया। जिसमें वो घायल हो गए। बता दें, पुलिस पूछताछ के लिए सैफ के घर से तीन लोगों को पुलिस स्टेशन लेकर गई है।

लीलावती अस्पताल के CEO डॉ. नीरज उत्तमानी ने जानकारी दी, "सैफ को कुल छह चोटें आई हैं, जिनमें से दो गहरी हैं। एक चोट उनकी रीढ़ के पास है, और उनकी गर्दन पर भी चोट है।" सर्जरी के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम जुटी हुई है। न्यूरोसर्जन डॉ. नितिन डांगे, कॉस्मेटिक सर्जन डॉ. लीना जैन और एनेस्थेटिस्ट डॉ. निशा गांधी सर्जरी कर रहे हैं। डॉक्टरों ने बताया कि सर्जरी सुबह 5:30 बजे शुरू हुई और अभी भी जारी है। सैफ की स्थिति को लेकर सर्जरी के बाद ही स्थिति साफ होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+