Saif Ali Khan पर हुए हमले के केस का करीना कपूर ने बदला रुख, पत्नी का ऐसा वीडियो हुआ वायरल, देखकर चौंक जाएंगे
Saif Ali Khan: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। खबर है कि गत 15 जनवरी 2025 (बुधवार) की देर रात एक अनजान शख्स ने सैफ अली खान के मुंबई स्थित घर में घुसकर एक्टर पर हमला किया था जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गए थे।
सैफ अली खान की हालत गंभीर
इसके बाद सैफ अली खान को गंभीर हालत में मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनका मल्टीपल ऑपरेशन हुआ था। एक्टर फिलहाल रिकवरी कर रहे हैं। वहीं सैफ के साथ हुई इस घटना के बाद से उनकी पत्नी करीना कपूर खान काफी परेशान चल रही हैं।

करीना कपूर खान का वीडियो हुआ वायरल
हमले के बाद सैफ अली खान के घर और बिल्डिंग के नीचे कैसा माहौल था, इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो सैफ अली खान के हमले के कुछ देर बाद का है। वीडियो में सैफ अली खान की पत्नी करीना कपूर खान काफी हैरान और परेशान नजर आ रही हैं।
नाइट सूट में नजर आई थीं करीना कपूर
इस वीडियो में करीना कपूर उन्होंने नाइट सूट में नजर आ रही हैं और उन्होंने एक हाथ में फोन भी पकड़ा हुआ है। करीना कपूर का ये वीडियो पैपराजी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिस पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
सैफ अली खान को 6 बार मारा गया चाकू
आपको बता दें कि सैफ अली खान के घर पर गत 15 जनवरी 2025 की रात 2 बजे लुटेरे घुसे थे। लुटेरे की नौकरानी के साथ बहस हो गई थी और जब सैफ अली खान ने बीचबचाव करने की कोशिश की, तो लुटेरे ने एक्टर पर चाकू से 6 बार हमला कर दिया था। इस हादसे में सैफ अली खान के हाथ, गले और पीठ पर काफी गंभीर चोट लगी है। इस हादसे में सैफ अली खान को सबसे ज्यादा चोट रीढ़ की हड्डी के पास लगी है। हालांकि, अब सैफ खतरे से बाहर हैं और उनकी सर्जरी पूरी हो गई है।
सीसीटीव फुटेज खंगाल रही है मुंबई पुलिस
मुंबई पुलिस बारीकी से इस मामले की जांच कर रही है। पता लगाया जा रहा है कि सैफ अली खान पर ये हमला किसने और क्यों किया है। पुलिस ने सैफ पर हमले से पहले और बाद की दो घंटे की सीसीटीवी फुटेज खंगाली है। पुलिस के मुताबिक उन्हें घर में कोई संदिग्ध व्यक्ति घुसता या बाहर आता नहीं दिखाई दिया है।
हादसे से जुड़े तीन संदिग्ध हिरासत में
आपको बता दें कि पुलिस ने इस मामले में तीन संदिग्ध को हिरासत में लिया है और नौकरानी से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में कोई भी संदिग्ध व्यक्ति घर में घुसता हुआ नहीं दिखा है, ऐसे में माना जा रहा है कि हमलावर शायद एसी के डक्ट या फिर पाइपलाइन से घर में घुसे हों। वहीं पुलिस को ये भी शक है कि शायद हमलावर पहले से घर के अंदर मौजूद था। मुंबई पुलिस की एक टीम सैफ अली खान के घर पर बारीकी से जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications