समंदर किनारे रोमांटिक हुए सैफ अली खान-करीना कपूर, कोजी फोटोज ने इंटरनेट पर ऐसे मचाया बवाल

Kareena Kapoor and Saif Ali Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'सिंघम अगेन' को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। ये फिल्म गत 1 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और इसे दर्शकों से बहुत ही अच्छा रिस्पॉनस मिल रहा है।

विदेश में छुट्टियां मना रही हैं करीना कपूर खान
करीना कपूर खान और अजय देवगन की इस फिल्म ने बंपर ओपनिंग की है और मेकर्स को उम्मीद है कि ये मूवी ब्लॉकबस्टर साबित होगी। वहीं करीना कपूर फिलहाल अपने पति सैफ अली खान और दोनों बेटों, तैमूर और जेह के साथ विदेश में दिवाली की छुट्टियां मना रही हैं।

saif ali khan and kareena kapoor

करीना ने पति सैफ के साथ इन्जॉय की रोमांटिक डेट
आपको बता दें कि करीना कपूर इस दिवाली के मौके पर पति सैफ अली खान और बच्चों के साथ मालदीव पहुंची हुई हैं। यहां पर एक्ट्रेस अपने पति के साथ दिवाली के मौके पर खास रोमांटिक डेट इन्जॉय करती नजर आई हैं। एक्ट्रेस ने अपने कोजी पलों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। ये तस्वीरें इंटरनेट पर बवाल मचा रही हैं।

करीना कपूर ने शेयर की क्वालिटी टाइम की तस्वीरें
करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति सैफ अली खान के साथ अपने क्वालिटी टाइम की तस्वीरें शेयर की हैं। इस फोटो में कपल साथ में सनसेट इन्जॉय करते दिखाई दे रहे हैं। करीना ने अपनी मालदीव वेकेशन से कई फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

मालदीव में बीच लुक में नजर आईं करीना
फोटोज में देखा जा सकता है कि करीना कपूर परफेक्ट बीच लुक में नजर आ रही हैं। पति सैफ अली खान के साथ रोमांटिक डेट इन्जॉय करते हुए करीना ने पिंक और ग्रीन कलर के कॉम्बिनेशन के साथ एक शानदार फ्लोरल कट-आउट मैक्सी ड्रेस पहनी हुई थी। वहीं वेकेशन की तस्वीरों में सैफ अली खान कैजुअल कुर्ता-पायजामा पहने हुए दिखाई दे रहे हैं।

करीना कपूर के माथे पर किस करते नजर आए सैफ
रोमांटिक फोटोज में से एक में सैफ अली खान अपनी पत्नी करीना कपूर के माथे पर किस करते हुए भी नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सैफ और करीना समंदर किनारे एक दूसरे में खो गए हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए करीना कपूर ने कैप्शन में लिखा है- दिवाली सनसेट मेरे प्यार के साथ। कपल की ये कोजी तस्वीरें इंटरनेट पर आग लगा रही हैं। लोग इन फोटोज पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

साल 2012 में हुई थी सैफ और करीना की शादी
आपको बता दें कि करीना कपूर और सैफ अली खान ने साल 2007 से एक दूसरे दो डेट करना शुरू किया था। दोनों ने एलओसी: कारगिल (2003), टशन (2008) और कुर्बान (2009) जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। करीना कपूर और सैफ अनी खान ने अक्टूबर 2012 मे शादी कर ली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+