Saif Health Update: सर्जरी में हेक्स ब्लेड का टुकड़ा निकला, संदिग्ध पकड़ा गया, अब कब डिस्चार्ज होंगे नवाब सैफ?
Saif Ali Khan Health Update: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर 15-16 जनवरी 2025 की दरम्यान रात खार, मुंबई स्थित उनके आवास पर जानलेवा हमला हुआ। इस हमले में सैफ के गले, पीठ, सिर, और हाथों पर गंभीर चोटें आईं। उनके घर में घुसे हमलावर ने चाकू से उन पर हमला किया, जिससे उनकी रीढ़ की हड्डी के पास 2.5 इंच का चाकू घुस गया। लीलावती अस्पताल में हुई सर्जरी के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत स्थिर बताई है।
उधर, चक्करघिन्नी बनी पुलिस ने पहले 3 लोगों से हिरासत में पूछताछ की। अलग-अलग थ्योरियों से गुत्थी उलझती चली गई। पुलिस के हाथ से वक्त निकलता गया। आखिरकार, घटना के 30 घंटे बाद 17 जनवरी यानी शुक्रवार को पुलिस ने एक संदिग्ध को पकड़ लिया। आइए टाइमलाइन में जानें पूरा माजरा, साथ ही अब तक के सभी अपडेट...

हमले की रात: क्या हुआ? टाइमलाइन में जानें: Saif Ali Khan Attack Timeline
- 11:00 PM: टाइम्स आफ इंडिया के मुताबिक, सैफ अली खान के घर का नौकर एलियामा फिलिप उनके सबसे छोटे बेटे जहांगीर (जेह) को सुलाने के बाद बिस्तर पर चला गया।
- 11 PM-2:00 AM: फिलिप अजीब आवाजों से जाग गया और उसने सैफ के बेटे जेह (करीना से) के कमरे के अंदर एक घुसपैठिया पाया। घबराकर वह अंदर भागी, लेकिन हमलावर ने उसे धमकाया और चुप रहने को कहा।
- जेह की नैनी जुनू, वो भी जाग गई थी, उसे भी इसी तरह धमकाया गया। घुसपैठिए के एक हाथ में पतला ब्लेड और दूसरे हाथ में छड़ी थी।
- जब फिलिप ने हस्तक्षेप किया, तो उसने उन पर हमला कर दिया, जिससे उनके दोनों हाथ घायल हो गए घुसपैठिए का सामना करते हुए सैफ ने उससे पूछा कि वह कौन है और क्या चाहता है? इसके बाद हिंसक झड़प हुई, जिसके दौरान सैफ को चाकू मार दिया गया।
- घुसपैठिए का फरार होना: घटना को अंजाम देने के बाद घुसपैठिया मौके से फरार हो गया।
- इलाज के लिए अस्पताल: सैफ को उनके बेटे इब्राहिम(अमृता सिंह से) ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया।
2.5 इंच का चाकू घुसा था चाकू, कब होंगे सैफ डिस्चार्ज?
लीलावती अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि चाकू उनकी रीढ़ की हड्डी के पास 2.5 इंच का चाकू घुस था। अगर चाकू थोड़ा और अंदर चला जाता, तो यह जानलेवा हो सकता था। सफल सर्जरी के बाद डॉक्टरों ने चाकू के टुकड़े को निकाल लिया है। फिलहाल, सैफ खतरे से बाहर हैं, लेकिन डॉक्टरों ने पूरी निगरानी के बाद ही उन्हें डिस्चार्ज करने की बात कही है। उनके 'रिस रहे स्पाइनल फ्लूइड' को ठीक करने के लिए सर्जरी की गई।
पुलिस जांच और सुरक्षा में खामियां
- हमले के बाद पुलिस ने 20 टीमें बनाकर जांच तेज कर दी है।
- दो मजदूरों से पूछताछ: इमारत की छत पर काम करने वाले मजदूरों से पूछताछ की जा रही है।
- सुरक्षा में चूक: सैफ के घर में कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं था। इमारत में सुरक्षा और विज़िटर ट्रैकिंग सिस्टम की भी कमी पाई गई।
- सीसीटीवी फुटेज: पड़ोसी की सीसीटीवी फुटेज में घुसपैठिया भागते हुए नजर आया है।
डकैती का प्रयास?
सैफ पर हमले की जांच करने वाली टीम का हिस्सा मुंबई पुलिस के डीसीपी जोन 9 दीक्षित गेदम ने कहा कि यह घटना एक "डकैती का प्रयास" थी और आरोपी ने सैफ अली खान के घर में घुसने के लिए आग से बचने वाली सीढ़ी का इस्तेमाल किया। गेदम ने कहा कि कल रात आरोपी ने सैफ अली खान के घर में घुसने के लिए आग से बचने वाली सीढ़ी का इस्तेमाल किया। यह डकैती का प्रयास प्रतीत होता है। हम आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए काम कर रहे हैं। 10 जांच टीमें मामले पर काम कर रही हैं। बांद्रा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है।
सैफ की पीआर टीम की क्या थ्योरी?
- इस चौंकाने वाली घटना के कुछ घंटों बाद, सैफ की पीआर टीम ने एक बयान जारी कर प्रशंसकों और मीडिया से गोपनीयता बनाए रखने का अनुरोध किया।
- बयान में कहा गया कि सैफ अली खान के घर पर चोरी की कोशिश की गई, जिसके दौरान उन पर हमला किया गया और उन्हें कुछ चोटें आई हैं। वह फिलहाल अस्पताल में सर्जरी करवा रहे हैं। हम मीडिया और प्रशंसकों से अनुरोध करते हैं कि वे धैर्य रखें। यह पुलिस का मामला है। हम आपको स्थिति से अवगत कराते रहेंगे।
कार नहीं ऑटो से पहुंचे सैफ
पूरी घटना में खास बात यह रही कि सैफ अली खान लहूलुहान अवस्था में ऑटो में लीलावती अस्पताल पहुंचे। इब्राहिम के कंधे के सहारे सैफ घर से निकले। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त कोई भी ड्राइवर मौजूद नहीं था। ऐसे में उनकी ऑटोमेटिक कार कोई चला नहीं पाता। करीना कपूर भी अपनी बहन करिश्मा के साथ पार्टी में गईं थी, ऐसे में अपार्ट्मेंट के दूसरे प्फ्लोर पर मौजूद फ्लैट से सूचना मिलते ही दौड़ते हुए इब्राहिम पहुंचे और पिता को अस्पताल पहुंचाया।
IFTDA और फिल्म इंडस्ट्री ने जताई निंदा
भारतीय फिल्म और टेलीविजन निर्देशक संघ (IFTDA) ने सैफ पर हुए हमले की निंदा की। उन्होंने बयान जारी कर कहा कि यह हमला सुरक्षा में गंभीर चूक का परिणाम है। IFTDA ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
सैफ अली खान के स्वास्थ्य और सुरक्षा के बारे में विशेषज्ञों की राय
मेडिकल टीम ने उनके जल्द स्वस्थ होने का भरोसा दिलाया है। सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि बॉलीवुड हस्तियों को निजी सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए।
ये भी पढ़ें- Saif Attack Case: हमलावर बच्चों के रूम तक कैसे पहुंचा? सैफ केस में ये हैं वो सवाल जो बताते हैं कहानी में झोल












Click it and Unblock the Notifications