Saif Attack Case: हमलावर बच्चों के रूम तक कैसे पहुंचा? सैफ केस में ये हैं वो सवाल जो बताते हैं कहानी में झोल
Saif Ali Khan Case: सैफ अली खान और करीना कपूर खान के घर पर 16 जनवरी की रात करीब 2 बजकर 30 मिनट पर घर पर कुछ संदिग्ध घुसे। इस दौरान उन्होंने चोरी का प्रयास किया, लेकिन सैफ अली खान ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। जिसके बाद संदिग्ध ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें उन्हें 6 जख्म हुए। उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पाताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उनकी 6 घंटे तक सर्जरी हुई। फिलहाल उनकी हालात स्थिर बताई जा रही है।
रिपोर्ट्स की माने तो सैफ अली खान को उनके बड़े बेटे इब्राहिम अली खान ऑटो में अस्पताल लेकर पहुंचे थे। सैफ पर हमला उनके सबसे छोटे बेटे जेह के कमरे के बाहर हमला हुआ। ऐसे में कई सवाल उठ खड़े होते हैं, या यूं कहें तो कहानी में झोल लगता है। हालांकि मामले की पूरी जांच पुलिस कर रही है और अभी तक ये साफ नहीं हुआ है कि हमलावर किस वजह से घर में घुसे थे।

सैफ अली खान अपने परिवार के साथ बांद्रा की सोसाइटी में 12वें फ्लोर पर रहते हैं। उनके साथ 5 कर्मचारी भी रहते हैं। पुलिस के बयान के अनुसार हमलावरों को सबसे पहले जेह की नैनी एलियामा फिलिप ने देखा और उन्होंने एक करोड़ रुपए की डिमांड की।
ऐसे में सबसे पहला सवाल उठता है कि आखिरकार हमलावर सैफ के बच्चों के रूम तक कैसे पहुंचे।
हमलावरो ने फायर एग्जिट का उपयोग किया। लेकिन ये अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि उन्हें पूरी बिल्डिंग का नेविगेशन कैसे पता था। साथ ही वो बच्चों के रूम तक कैसे पहुंचा।
क्या बिल्डिंग के वॉचमैन ने नहीं देखा?
कुछ रिपोर्ट्स की माने तो सोसाइटी के वॉचमैन ने किसी भी अनजान शख्स को बिल्डिंग में स्पॉट नहीं किया। हो सकता है ये एक भूल हो या फिर हमलावर ने कोई ब्लाइंड स्पॉट खोजा हो। जो सीसीटीवी सर्विलेंस में नहीं दिखता हो, उसे उपयोग किया हो।
क्या इस पूरे मामले में किसी भीतरवाले का हाथ है?
पुलिस इस मामले में सैफ अली खान के कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस इस पहलू पर भी विचार कर रही है कि ये किसी भीतरवाले का काम हो। हमलावारों को किसी रोज आने जाने वाले ने बिल्डिंग के अंदर एंट्री करवाई हो।
हलावर बिल्डिंग के लेआउट से परिचय था?
सवाल ये भी खड़ा होता है कि हमलावा बिल्डिंग के लेआउट से परिचत था क्या? या फिर किसी भीतरी आदमी ने उसे बिल्डिंग कैंपस के बारे में बताया हो।












Click it and Unblock the Notifications