मेघालय बॉर्डर से भारत घुसा था सैफ अली खान का हमलावर शरीफुल, फर्जी नाम से बनवाना चाहता था आधार कार्ड

सैफ अली खान केस में मुंबई पुलिस ने शरीफुल इस्लाम शहजाद को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी बांग्लादेश का निवासी है, जो पिछले कुछ महीने से मुंबई में रह रहा था। शरीफुल ने भारत में आने के बाद अपना नाम बदल लिया था। यहां वो विजय दास के नाम से अपनी जिंदगी जी रहा था।मुंबई पुलिस ने उसे ठाणे जिले से पकड़ा है। शरीफुल के पकड़े जाने की कहानी भी काफी इंट्रेस्टिंग है। रिपोर्ट्स की माने तो पुलिस ने आरोपी को एक UPI ट्रांजेक्शन से पकड़ा है। इस ट्रांजेक्शन की वजह से पुलिस को उसका नंबर मिला। इसके बाद जब उन्होंने नंबर ट्रेस किया तो शहजाद की लोकेशन पता चली।

शहजाद जो सिम कार्ड इस्तेमाल कर रहा था वो पश्चिम बंगाल के खुकुमोनी जहांगीर सेख के नाम से रजिस्टर्ड था। रिपोर्ट्स की माने तो शहजाद ने सिम कार्ड के लिए जहांगीर का आधार कार्ड इस्तेमाल किया था। वह कथित तौर पर कुछ हफ्तों के लिए पश्चिम बंगाल में घूमता रहा और उसने अपने लिए आधार कार्ड बनाने की भी कोशिश की, लेकिन वह ऐसा करने में असफल रहा।

Saif Ali attacker Shariful Islam

डाउकी नदी की थी पार

द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी शहजाद ने पुलिस को बताया कि उसने 12वीं कक्षा तक बांग्लादेश में पढ़ाई की। भारत वो नौकरी की तलाश में आया था। उसने भारत में प्रवेश करने के लिए मेघालय में भारत-बांग्लादेश सीमा पर स्थित डावकी नदी को पार करने का दावा किया। यहां वह कथित तौर पर बिजॉय दास की फर्जी पहचान से गया था। बंगाल में कुछ सप्ताह बिताने के बाद, वह रोजगार के अवसर की तलाश में मुंबई आया। शहजाद ने जानबूझकर ऐसी जगहें चुनीं जहां वह बिना कोई दस्तावेज जमा किए काम कर सके। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि अमित पांडे नाम के एक श्रमिक ठेकेदार ने ठाणे और वर्ली क्षेत्र में पब और होटलों में हाउसकीपिंग का काम दिलाने में शहजाद की मदद की।

बांग्लादेश में परिवार से की थी बात

शुरुआत में शहजाद ने पुलिस को बताया कि वह कोलकाता का रहने वाला है। हालांकि उसके कॉल रिकॉर्ड की जांच करते समय, अधिकारियों को बांग्लादेश स्थित नंबरों पर कई आउटगोइंग फोन कॉल मिले। उन्होंने बताया कि शहजाद ने बांग्लादेश में अपने परिवार को कॉल करने के लिए मोबाइल ऐप का भी इस्तेमाल किया था। बता दें, फिलहाल सैफ अभी अस्पताल में ही हैं और वो रिकवर भी कर रहे हैं। जल्द ही उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+