फिल्म हम आपके हैं कौन में सलमान खान पर डोरे डालने वाली रीटा का ये हाल देख लोगों ने कहा- क्या ये वही हैं
मुंबई। साल 1994 में रिलीज हुई फिल्म हम आपके हैं कौन ने लंबे समय तक दर्शकों को याद रही। उस फिल्म के सभी किरदार हर किसी को याद होंगे। सलमान खान, माधुरी दीक्षित, मोनिश बहल की फिल्म आज भी अधिकांश लोगों की फेवरेट फिल्मों की लिस्ट में शामिल हैं। फिल्म के गाने और डायलॉग लोगों को आजतक याद हैं। इस फिल्म में सलमान और माधुरी की केमिस्ट्री के साथ-साथ अन्य कलाकारों द्वारा अदा की गई भूमिका ने खूब वाहवाही लूटी थी।

साहिला चड्ढा का लेटेस्ट फोटो हुआ वायरल
माधुरी के अलावा इस फिल्म में रीटा का रोल एक्ट्रेस साहिला चड्ढा ने निभाया था। इस फिल्म में काम कर चुके कई किरदारों ने आगे बहुत काम किया। लेकिन रीटा का किरदार निभाने वालीं साहिला चड्ढा ने सिनेमा से दूरी बना लीं और अब उनका एक फोटो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनका लुक पहले से काफी बदला हुआ दिख रहा है।

फोटो देख फैंस हुए हैरान
फिल्म हम आपके हैं कौन में साहिला के क्यूट और फनी रोल ने दर्शकों का खूब दिल जीता था। 28 साल पहले रिलीज हुई इस फिल्म में साहिला सलमान खान यानी प्रेम की दुल्हनिया बनना चाहती थीं। लेकिन प्रेम का दिल निशा पर आया। वहीं अगर बात करें साहिला के लेटेस्ट लुक की तो वो एकदम बदल गया है। लोग उनकी नई तस्वीरों को देख बहुत हैरान हैं।

यूजर ने लिखा-यकीन नहीं हो रहा है
काली साड़ी में साहिला चड्ढा तस्वीर में सलमान खान के साथ नजर आ रही हैं। ये फिल्म हम आपके हैं कौन की रीटा हैं। साहिला की इस लेटेस्ट फोटो पर एक यूजर ने कमेंट कर लिखा कि क्या ये वही रीटा हैं। वहीं एक और यूजर ने लिखा कि यकीन नहीं हो रहा है। वहीं एक और यूजर ने लिखा, 'यकीन नहीं हो रहा है'।

एक्टर निर्मल बाबी के साथ शादी की
आपको बता दें कि साहिला ने बॉलीवुड एक्टर निर्मल बाबी के साथ शादी की थी। उनकी एक बेटी भी है। शादी के बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली थी। साहिला का जन्म एक पंजाबी हिन्दू परिवार में हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications