विक्की कौशल के लिए सचिन तेंदुलकर ने कही ऐसी बात, बोले- 'सैम बहादुर' देखकर मुझे तो सच में लगा कि....
Sachin Tendulkar On Sam Bahadur: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल की हालिया रिलीज फिल्म 'सैम बहादुर' भले ही बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाई न कर पा रही हो लेकिन फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग बहुत ही अच्छी है। लोगों को ये फिल्म काफी पसंद आ रही है। फिल्म की कहानी के साथ साथ लोग विक्की कौशल की एक्टिंग की तारीफ करते भी नहीं थक रहे हैं। कुछ खास लोगों के लिए इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी। स्क्रीनिंग में पहुंचे दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भी ये फिल्म देखी और जमकर 'सैम बहादुर' की तारीफ की है।
सचिन तेंदुलकर ने की 'सैम बहादुर' की तारीफ
क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर सैम मानेकशॉ बनें विक्की कौशल की एक्टिंग से काफी इंप्रेस हुए हैं और ऐसे में उन्होंने विक्की कौशल की जमकर तारीफ की है। 'सैम बहादुर' की स्क्रीनिंग के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें सचिन तेंदुलकर फिल्म के लीड एक्टर विक्की कौशल के साथ नजर आ रहे हैं। मीडिया से बात करते हुए सचिन तेंदुलकर कहते हैं- बहुत अच्छी फिल्म है। विक्की की एक्टिंग से मैं काफी इंप्रेस्ड हुआ हूं। फिल्म देखकर ऐसा लगा कि सच में फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ हमारे सामने हैं।

विक्की कौशल ने सचिन तेंदुलकर को ऐसे कहा धन्यवाद
सचिन तेंदुलकर ने आगे कहा- विक्की कौशल की बॉडी लैंग्वेज कमाल की थी। अपने देश की हिस्ट्री जानने के लिए मैं लोगों से कहूंगा कि ये फिल्म जरूर देखनी चाहिए। मैं कहूंगा की बहुत जरूरी है ये फिल्म सब जेनरेशन के लिए। सचिन तेंदुलकर से इतनी तारीफ सुनने के बाद विक्की कौशल ने क्रिकेटर का शुक्रिया अदा किया है। विक्की कौशल ने अपने इंस्टाग्राम पर सचिन के साथ एक फोटो पोस्ट की है और कैप्शन में लिखा है- मेरे बचपन के हीरो ने आज मेरी फिल्म देखी... मैं ठीक हूं !!! आपके दयालु शब्दों के लिए धन्यवाद सचिन सर... मैं उन्हें जिंदगीभर याद रखूंगा।
फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की जिंदगी पर आधारित फिल्म
आपको बता दें कि फिल्म 'सैम बहादुर' 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित मूवी है जो फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की लाइफ के इर्द-गिर्द घूमती है। सैम मानेकशॉ वह जाबांज थे जिन्होंने आगे बढ़कर भारतीय सेना का नेतृत्व किया था और बांग्लादेश का निर्माण करने मेंमदद की थी। इस फिल्म की डायरेक्टर मेघना गुलजार हैं। फिल्म में विक्की कौशल के अलावा फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा, नीरज काबी और जीशान अय्यूब हम रोल निभा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications