Sachet Parampara Attack Video: सचेत-परंपरा के कॉन्सर्ट में मचा बवाल, बेकाबू भीड़ ने किया हमला, डरा देगा वीडियो
Sachet Parampara Attack Video: बॉलीवुड की पॉपुलर म्यूजिकल जोड़ी सचेत टंडन और परंपरा ठाकुर आमतौर पर अपने हिट गानों, सोशल मीडिया रील्स और कपल गोल्स की वजह से सुर्खियों में रहती है। हालांकि इस बार चर्चा का कारण उनकी म्यूजिकल जर्नी नहीं बल्कि एक चौंकाने वाली और डराने वाली घटना बन गई है।
सचेत टंडन और परंपरा ठाकुर पर हुआ हमला
नए साल के मौके पर पश्चिम बंगाल में हुए एक कॉन्सर्ट के बाद जब सचेत टंडन और परंपरा ठाकुर वहां से लौट रहे थे, तभी बेकाबू भीड़ ने उनकी कार पर हमला कर दिया, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पश्चिम बंगाल कॉन्सर्ट के बाद बिगड़ा माहौल
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सचेत-परंपरा ने पश्चिम बंगाल में न्यू ईयर स्पेशल कॉन्सर्ट किया था। शो खत्म होने के बाद जैसे ही दोनों वेन्यू से बाहर निकले, वहां मौजूद भीड़ अचानक बेकाबू हो गई। फैंस उन्हें देखने के लिए उनकी कार के सामने आ गए थे।
-कुछ लोगों ने सचेत-परंपरा की गाड़ी को चारों तरफ से घेर लिया था। हालात इतने बिगड़ गए थे कि कार का पिछला शीशा टूट गया। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों कलाकार इस अचानक हुई घटना से काफी घबरा गए थे।
वायरल वीडियो में दिखा डर का मंजर
-सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि पहली बार जब कार पर हमला होता है तो सचेत और परंपरा चौंक जाते हैं। इसके बाद परंपरा शांत स्वर में फैंस से शांति बनाए रखने की अपील करती हैं। वह लोगों को न्यू ईयर की शुभकामनाएं भी देती नजर आती हैं लेकिन इसके बावजूद भीड़ काबू में नहीं आती।
-वहीं दूसरी बार हमले में सचेत-परंपरा की कार का पिछला शीशा टूट जाता है। इसके बाद सचेत और परंपरा साफ तौर पर डरे हुए दिखाई देते हैं। बताया जा रहा है कि ये वीडियो खुद परंपरा ठाकुर ने रिकॉर्ड किया था।
-घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस ने स्थिति को संभालने की कोशिश की। हालांकि भीड़ की संख्या ज्यादा होने की वजह से हालात को कंट्रोल करना आसान नहीं था। गनीमत रही कि इस घटना में दोनों कलाकारों को कोई शारीरिक नुकसान नहीं पहुंचा।
कपल ने घटना से पहले शेयर की थी कॉन्सर्ट की झलक
इस पूरी घटना से पहले सचेत और परंपरा ने अपने कॉन्सर्ट की झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने फैंस को नए साल की शुभकामनाएं दी थीं। वहीं उनके साथ खड़े रहने के लिए लोगों को शुक्रिया कहा था। साथ ही साल 2026 में सभी के अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाल भविष्य की कामना की थी लेकिन कुछ ही समय बाद वही कॉन्सर्ट उनके लिए एक डरावना अनुभव बन गया।
सेलेब्स पर पहले भी हो चुके हैं ऐसे हमले
-जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों में ये कोई पहली घटना नहीं है, जब किसी सेलेब्रिटी को भीड़ के गुस्से या बेकाबू उत्साह का सामना करना पड़ा हो। हाल ही में 'द राजा साब' के इवेंट के दौरान एक्ट्रेस निधि अग्रवाल को भी भीड़ ने घेर लिया था। वहीं समांथा रुथ प्रभु को एक स्टोर लॉन्च के दौरान इसी तरह की स्थिति झेलनी पड़ी थी।
-इससे पहले एक्टर थलापति विजय, एक्ट्रेस कृति सेनन और श्रीलीला भी ऐसी घटनाओं का शिकार हो चुके हैं। श्रीलीला को तो भीड़ ने खींच लिया था जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था।
-सचेत-परंपरा के साथ हुई ये घटना एक बार फिर सवाल खड़े करती है कि क्या सेलेब्स की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं? क्या फैन क्रेज अब खतरनाक रूप लेता जा रहा है? फिलहाल इस वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है और फैंस दोनों कलाकारों की सलामती को लेकर चिंता जता रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications