'क्या चाहिए यार आपको', पैपराजी के फोटो क्लिक करने पर झल्लाई Saba Azad, वायरल हुआ वीडियो
सबा आजाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह पैपराजी पर भड़कती हुई नजर आईं।
Saba Azad Viral Video: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद अक्सर लाइमलाइट में रहती हैं। इन दिनों अपनी सीरीज 'हू इज योर गाइनिक' को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह पैपराजी पर भड़कती हुई नजर आईं।
सबा आजाद आए दिन अपनी फोटोज को लेकर चर्चा में रहती हैं। लेकिन इस बीच वह पैपराजी पर भड़कने पर सुर्खियों में हैं। दरअसल, एक्ट्रेस को बीते दिन जुहू पर स्पॉट किया गया। इस दौरान पैपराजी उन्हें फोटोज कैप्चर करने की कोशिश करते हैं लेकिन एक्ट्रेस इरिटेट हो जाती हैं और वह कैमरे से बचती हुई नजर आईं।

वीडियो में सबा आजाद की जब फोटो और वीडियो पैपराजी लेने की कोशिश करते हैं तो, वह गुस्सा हो जाती हैं। इस दौरान वह गुस्से में पैपराजी से कहती हैं कि, 'क्या चाहिए यार आपको, मेरी फोटो से आप क्या करोगे। मैं चलकर जा रही हूं, कब तक चलोगे हमारे साथ. आप चलेंगे हमारे साथ'। इस तरह से सबा आजाद ने कैमरे के सामने पैपराजी की जमकर लताड़ लगाई।
वीडियो में देखा जा सकता है कि, सबा आजाद इसके बाद जैसी ही आगे बढ़ती हैं तभी एक फैन उनके साथ सेल्फी क्लिक कराने के लिए कहता है। लेकिन एक्ट्रेस साफ-साफ उसे मना कर देती हैं। अब ऋतिक रोशन की लेडीलव का यह वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर वायरल हो गया। लोग इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।
सबा आजाद के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वह इन दिनों अपनी सीरीज 'हू इज योर गाइनिक' को लेकर चर्चा में हैं। जो कि, 28 सितंबर को अमेजन प्राइम टीवी पर रिलीज हो चुकी है। लोग उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं। सबा ने इस सीरीज में एक डॉक्टर का किरदार निभाया है। वहीं ऋतिक रोशन जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म फाइटर में नजर आएंगे। जो कि, 25 जनवरी 2024 को रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications