'मेरी मां के बिस्तर पर सोती थी' रुपाली गांगुली पर फिर सोतेली बेटी ने लगाया आरोप, पिता को लेकर किए खुलासे
Rupali Ganguly Step Daughter: टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने अनुपमा शो से काफी लोकप्रियता हासिल की। लेकिन बीते कुछ वक्त से एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार चर्चा में है। उनकी सौतेली बेटी ईशा वर्मा ने हैरान कर देने वाले खुलासे किए।
कुछ दिनों पहले ईशा वर्मा का चार साल पुराना पोस्ट वायरल हुआ था। जिसमें उन्होंने दावा किया कि रुपाली गांगुली कैसे उन्हें और उनकी मां को परेशान करती थीं। अब बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में ईशा ने बताया कि एक्ट्रेस एक बार उनके घर आई थी और वह उसी बिस्तर में सोती थीं जिसे ईशा के माता-पिता शेयर करते थे।

ईशा वर्मा ने कहा कि, 'मुझे नहीं पता अब अश्विन और रुपाली क्या कहेंगे। मुझे पता है कि मेरे पिता ने एक्स पर एक पोस्ट कर सफाई पेश की है कि रुपाली इन चीजों में शामिल नहीं थीं, लेकिन ये पूरी तरह से झूठ है। रुपाली न्यू जर्सी में हमारे घर आती थी और वो उसी बेड पर सोती थी जो मेरे मम्मी-पापा शेयर करते थे।'
ईशा वर्मा ने आगे कहा कि, रुपाली गांगुली ने हमारे साथ बहुत कुछ गलत किया। उन्होंने ना सिर्फ मुझे बल्कि मेरी मां को भी मेंटली, फिजिकली, इमोशनली काफी अब्यूज किया। यहां तक कि वो मेरी मम्मी के बेडरूम में ही सोती और उन्हीं के गहने चोरी कर लेती थी। इसके अलावा ईशा ने रुपाली पर उनका घर बर्बाद करने का भी आरोप लगाया।
ईशा वर्मा ने ये भी स्वीकार किया कि उनकी मां और पिता अश्विन अलग हुए तो इसकी जिम्मेदार रुपाली ही नहीं बल्कि उनके पिता भी खुद हैं। ये जानते हुए कि वह पहले से शादीशुदा हैं तब भी किसी दूसरी महिला से सालों तक उनका अफेयर रहा। बता दें कि, ईशा वर्मा ने रुपाली पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था। इस पोस्ट के वायरल होने के बाद उनके पिता अश्विन ने सफाई देते हुए कहा था कि ये सब झूठ है। हालांकि रुपाली ने इस मामले में अब तक चुप्पी साधी है।
ये भी पढ़ें: Rupali Ganguly: भाजपा में शामिल हुईं अनुपमा, क्या लोकसभा चुनाव लड़ेंगी रुपाली गांगुली?












Click it and Unblock the Notifications