'अनुपमा' नहीं बन सकती थी मां, डॉक्टर्स भी छोड़ चुके थे उम्मीद, 9 घंटे लेबर पेन झेला और फिर जो हुआ...
Rupali Ganguly: टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस रुपाली गांगुली आए दिन चर्चा में रहती हैं। उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस के दिलों में अलग जगह बनाई है। पिछले लंबे से वह अनुपमा टीवी सीरियल से फैंस के दिलों में राज कर रही हैं। रुपाली गांगुली आज भले ही पॉपुलर एक्ट्रेस हैं लेकिन एक वक्त था जब उन्होंने अपनी लाइफ में कई उतार-चढ़ाव सामना किया।
रुपाली गांगुली ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत हिट शो साराभाई वर्सेस साराभाई में 'मोनिशा साराभाई' का रोल निभाकर की थी। वहीं उनकी अगर पर्सनल लाइफ की बात करें तो अश्विन के वर्मा से शादी की थी। वहीं उनके बेटे का नाम रुद्रांश है। हालांकि एक्ट्रेस का कहना है कि उनकी जिंदगी में बेटे का आना एक चमत्कार की तरह है।

रुपाली गांगुली ने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने इंडिया फोरम के साथ बातचीत के दौरान बताया कि वह शादी के बाद बच्चे की प्लानिंग कर रही थीं लेकिन ये इतना आसान नहीं था। डॉक्टरों ने ये तक कह दिया था कि वह कभी मां नहीं बन पाएंगी। इतना ही नहीं डॉक्टरों ने उन्हें IVF कराने तक की सलाह दी थी।
रुपाली गांगुली ने आगे बताया कि, वह मां बनने की सारी उम्मीदें खो चुकी थीं। लेकिन फिर एक्ट्रेस नॉर्मल प्रेग्नेंट हुई और नॉर्मल डिलीवरी से ही अपने बेटे रुद्रांश को जन्म दिया। एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी का अनुभव साझा करते हुए कहा कि, 'मैं हमेशा से नॉर्मल डिलीवरी चाहती थी, ताकि मां बनने के लिए मैं लेबर पेन को महसूस कर सकूं. मेरे लेबर पेन का हर मिनट कीमती था।'
रुपाली गांगुली ने आगे कहा कि, 'मैं 9 घंटे लेबर पेन में थी। जो कि सुबह से शुरू हुआ था और शाम तक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मैं शायद एक इकलौती ऐसी महिला होंगी जो अपने लेबर पेन में हंसती भी रही और रोती भी रही। जब जन्म के बाद अपने बेटे को पहली बार देखा तो समझ आया पहली नजर प्यार क्या होता है। मैं अपने बेटे को बस उस वक्त देखती रह गई थी।'












Click it and Unblock the Notifications