Rupali Ganguly: 'अनपुमा' की रुपाली गांगुली ने खोली बॉलीवुड की पोल-पट्टी, कहा- मुझे ये सब झेलना पड़ा था
Rupali Ganguly: टीवी की फेमस एक्ट्रेस रुपाली गांगुली पिछले काफी समय से अपने पॉपुलर शो 'अनुपमा' को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। कुछ दिनों पहले ही खबर आई थी कि रुपाली गांगुली अनुपमा शो छोड़ रही हैं। हालांकि बाद में शो के प्रोड्यूसर ने इस बात से साफ इनकार कर दिया था।
रुपाली गांगुली ने फिल्मों में आजमाई थी किस्मत
आपको बता दें कि अनुपमा के जरिए रुपाली गांगुली ने लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। अनुपमा के रोल में रुपाली गांगुली घर-घर में छा गई हैं। हालांकि उनकी ये जर्नी काफी स्ट्रगल से भरी रही है। जानकारी के अनुसार रुपाली गांगुली ने टीवी की दुनिया में कदम जामने से पहले फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाई थी।

मिथुन चक्रवर्ती के साथ किया था काम
रुपाली गांगुली ने कई फिल्मों में काम किया है लेकिन वह सक्सेसफुल एक्ट्रेस नहीं बन पाईं। रुपाली गांगुली ने हिंदी सिनेमा के लिजेंड्री एक्टर मिथुन चक्रवर्ती के साथ भी फिल्म की है। साल 1996 में रिलीज हुई फिल्म 'अंगारा' में दोनों ने साथ में काम किया था।
रुपाली गांगुली का फिल्मी करियर डूब गया था
हालांकि रुपाली गांगुली को फिल्मों में सक्सेस नहीं मिली। ऐसे में उनका फिल्मी करियर डूब गया था। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने फिल्मी करियर को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने इंडस्ट्री में होने वाले कास्टिंग काउच पर अपना रिएक्शन दिया है।
कास्टिंग काउच पर क्या बोलीं रुपाली गांगुली
पिंकविला से बातचीत में रुपाली गांगुली ने कहा- मैंने फिल्मों में अच्छा परफॉर्म नहीं किया। उस समय इंडस्ट्री में जमकर कास्टिंग काउच होता था। हो सकता है कि कुछ लोगों को इसका सामना नहीं करना पड़ा हो लेकिन मुझे ये झेलना पड़ा है। मैंने ये चूज न करने का फैसला लिया था। इसलिए मुझे असफल साबित कर दिया गया। मैं किसी फिल्मी परिवार से नहीं थई इसलिए सक्सेस हासिल नहीं कर पाई।
अनुपमा शो के लेकर रुपाली गांगुली ने कही ऐसी बात
-वहीं रुपाली गांगुली अनुपमा शो के लिए सीरियल के प्रोड्यूसर राजन शाही का आभार जताया। रुपाली गांगुली ने अनुपमा के बारे में बात करते हुए कहा- मैं उस समय खुद को छोटा फील करती थी, लेकिन अनुपमा की वजह से मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है। इस शो ने मुझे वो मुकाम दिया जिसका मैंने हमेशा सपना देखा था। मैंने इस सीरियल से बहुत कुछ सीखा है।
-आपको बता दें कि पिछले कुछ समय से अनुपमा शो की टीआरपी काफी कम हो गई है। ऐसे में इसे दोबारा से ऊपर उठाने के लिए मेकर्स ने शो में नई फैमिली इंट्रोड्यूस करने का प्लान किया है। अब जल्द ही शो में कोठारी फैमिली देखने को मिलगी जिसका लोग बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications