राजनीति में कदम रखने के बाद 'अनुपमा' छोड़ देंगी रुपाली गांगुली? सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा, सामने आई सच्चाई
Rupali Ganguly Join BJP: टीवी की बहू अनुपमा यानी रुपाली गांगुली इन दिनों काफी चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने अपने एक्टिंग करियर के बाद अब राजनीति में कदम रख लिया है। जी हां बुधवार को रुपाली गांगुली भाजपा में शामिल हो गई हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर फैंस सवाल उठा रहे हैं कि अब एक्ट्रेस अनुपमा शो छोड़ देंगी।
रुपाली गांगुली के अनुपमा शो छोड़ने को लेकर हर तरफ चर्चा हो रही है। इस बीच शो के निर्माता राजन शाही ने रिएक्शन दिया। उन्होंने एक्ट्रेस की तारीफ करते हुए कहा कि, 'मुझे उन पर गर्व है वह जो भी काम करती हैं पूरी मेहनत से करती हैं। रुपाली जैसे लोगों की ही राजनीति में जरूरत है।'

ई-टाइम्स से बातचीत के दौरान जब राजन शाही से पूछा गया कि सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा है कि राजनीति में शामिल होने के बाद रुपाली गांगुली अब अनुपमा शो छोड़ देंगी। इस पर उन्होंने कहा कि, 'अनुपमा' रुपाली के लिए एक बच्चे की तरह हैं और वह कभी भी शो छोड़ने के बारे में नहीं सोच सकतीं। भले ही वह राजनीति में शामिल हो गई हैं लेकिन शो का भी हिस्सा बनी रहेंगी।'
राजन शाही ने आगे कहा कि, 'स्मृति ईरानी ने बीजेपी में शामिल होकर इंडस्ट्री को गर्व महसूस कराया है और मैं चाहता हूं कि रुपाली स्मृति ईरानी से प्रेरणा लें। मैं उनको हर चीज में सपोर्ट करने के लिए तैयार हूं।' इस खबर के सामने आने के बाद रुपाली के तमाम फैंस खुश हो गए हैं। वह राजनीति के साथ-साथ एक्टिंग में अपना करियर जारी रखेंगी।
बता दें कि, 1 मई को रुपाली गांगुली भाजपा में शामिल हो गईं। सोशल मीडिया पर जहां कुछ फैंस उनको बधाई देने लगे। वहीं कुछ ने एक्ट्रेस को बुरी तरह ट्रोल किया और स्मृति ईरानी से तुलना करने लगे। वहीं भाजपा का हिस्सा बनने के बाद रुपाली ने कहा था कि, 'भाजपा बहुत अच्छा काम कर रही है और इसलिए मैं बीजेपी में शामिल होना चाहती थी। मैं पार्टी की बहुत ज्यादा आभारी हूं।'












Click it and Unblock the Notifications