रुपाली गांगुली के साथ हुआ हादसा, लगी गंभीर चोट, लोगों ने ट्रोल कर कही ऐसी बात
Rupali Ganguly Injured: टीवी के फेमस शो अनुपमा की लीड एक्ट्रेस रुपाली गांगुली को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि रुपाली गांगुली के साथ एक हादसा हो गया है। इस हादसे में एक्ट्रेस के माथे पर गंभीर चोट आई है। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने खुद दी है।
पर्सनल लाइफ को लेकर विवादों में हैं रुपाली गांगुली
आपको बता दें कि रुपाली गांगुली इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर विवादों में घिरी हैं। सौतेली बेटी ईशा वर्मा के आरोपों के खिलाफ रुपाली ने 50 करोड़ रुपये की मानहानि का मुकदमा दर्ज करवाया है। हालांकि इन सबके बावजूद भी लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

रुपाली गांगुली के साथ हुआ हादसा
इस बीच खबर आ रही है कि रुपाली गांगुली के साथ एक हादसा हो गया है। इस हादसे से उनके माथे पर चोट आई है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद दी है। हालांकि लोग उन्हें इस बात भी ट्रोल कर रहे हैं और उन पर सिम्पैथी लेने का आरोप लगाया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
रुपाली गांगुली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस अपनी आपबीती सुना रही हैं कि सेट पर उन्हें चोट कैसे लग गई। रुपाली गांगुली ने कहा- बहुत जोर की लगी है। मैं बिना चश्मे के चलती जा रही थी। मैं फोन भी यूज नहीं कर रही थी लेकिन अंधेरे की वजह से सामने से लाइट आई और मुझे कुछ भी दिखाई नहीं दिया। अंधेरे की वजह से मेरा माथा टकरा गया और मुझे बहुत तेज की चोट लग गई है।
'चोट लगने से मेरा माथा लाल हो गया है'
रुपाली गांगुली आगे कहती हैं- चोट लगने से मेरा माथा लाल हो गया है। बर्फ लगाई है लेकिन फिर भी दर्द काफी हो रहा है। मैं शर्मिंदा हूं, अब मुझे कैमरा दिखाई देगा। वीडियो में रुपाली अपना सिर पकड़कर बैठे हुए दिखाई दे रही हैं। उनका ये वीडियो जैसे ही वायरल हुआ तो लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है।
यूजर्स ने एक्ट्रेस को किया ट्रोल
सोशल मीडिया पर लोगों ने रुपाली गांगुली पर सिम्पैथी हासिल करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि वह अपने कर्म का फल भुगत रही हैं। उन्होंने अपनी सौतेली बेटी ईशा वर्मा को 50 करोड़ रुपये का नोटिस भेजकर बिल्कुल ठीक नहीं किया है। वह तो बस अपनी आपबीती सुना रही थी जो उसके साथ हुआ है। वहीं कुछ लोग एक्ट्रेस का सपोर्ट भी कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications