सिद्धार्थ-कियारा के रिसेप्शन में रूमर्ड कपल आदित्य और अनन्या पांडे की खुली पोल, इनसाइड फोटो में दिखी ट्यूनिंग
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के रिसेप्शन पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इस बीच एक तस्वीर सामने आई है जिसमें रूमर्ड कपल अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर एकसाथ पोज देते हुए नजर आए।
Sidharth-Kiara Reception: बॉलीवुड के न्यूली मैरिड कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने 12 फरवरी को मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन की पार्टी रखी। जिसमें बॉलीवुड के बड़े सितारे करीना कपूर खान, करण जौहर, आलिया भट्ट, अनन्या पांडे, रणवीर सिंह, नीतू कपूर, काजोल, अजय देवगन, आदित्य रॉय कपूर समेत कई हस्तियां शामिल हुईं। रिसेप्शन के बाद धीरे-धीरे सभी सितारे सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। इस बीच एक तस्वीर जो सबसे ज्यादा इंटरनेट पर वायरल हो रही है उसमें रूमर्ड कपल आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे एकसाथ नजर आ रहे हैं।

आदित्य-अनन्या ने फिर दी डेटिंग अफवाह को हवा
फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम पर रिसेप्शन पार्टी की कई तस्वीरें शेयर की है। जिसमें उन्हें करण जौहर, अनन्या पांडे, आदित्य रॉय कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी पोज देते हुए नजर आए। तस्वीर में सबसे ज्यादा फैंस का ध्यान आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे ने खींचा।

एकसाथ पोज मारते दिखा कपल
इस ग्रुप फोटो में अनन्या और आदित्य को एकसाथ एक-दूसरे के बगल में पोज देते हुए देखा गया। जिसकी वजह से दोनों लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस तस्वीर की खास बात यह है कि, दोनों ने एक ही कलर का आउटफिट पहना हुआ था। एक तरफ अनन्या पांडे ब्लैक कलर की साड़ी में कहर ढा रही हैं। वहीं आदित्य एक काले रंग की टी-शर्ट और मैचिंग ब्लेज़र में बेहद हैंडसम लग रहे हैं।

एक जैसे आउटफिट ने खींचा फैंस का ध्यान
खबरों के मुताबिक, सिद्धार्थ-कियारा के वेडिंग रिसेप्शन में दोनों की अलग-अलग एंट्री हुई थी। लेकिन, फोटो में इस तरह दोनों को साथ देखा गया। फोटो में दोनों की बॉन्डिंग साफ देखी जा सकती है। इस तस्वीर के वायरल होने के बाद एक बार फिर दोनों के लव अफेयर की चर्चाएं शुरू हो गईं।

ऐसे शुरू हुई थी लव अफेयर की चर्चा
आपको बता दें कि, आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे के लिंकअप की खबरें करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण 7 से हुई थी। जिसमें करण जौहर को अनन्या ने बताया था कि, उन्हें सबसे ज्यादा आदित्य हॉट लगते हैं। उस दौरान करण जौहर ने ये भी खुलासा किया था कि उन्होंने आदित्य और अनन्या को कई बार एकसाथ पार्टी में देखा था। बता दें कि इसके बाद कई बार दोनों को एकसाथ कई पार्टियों में देखा गया।

7 फरवरी को हुई सिद्धार्थ-कियारा की शादी
वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की बात करें तो, 7 फरवरी को दोनों ने जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में सात फेरे लिए। शादी के अगले दिन दोनों दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे। जहां एक्टर के परिवार वालों ने उनका ग्रैंड वेलकम किया। 9 फरवरी को दोनों ने दिल्ली में रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया था।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications