मां बनने के बाद 36 साल की इस एक्ट्रेस को कुछ नहीं रहता याद, लिखनी पड़ती है डायरी, बोलीं- 'मेरी याददाश्त...'
Rubina Dilaik: मशहूर टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक इन दिनों अपने मदरहुड को एंजॉय कर रही हैं। पिछले साल नवंबर 2023 में उन्होंने दो बेटियों को जन्म दिया था। हाल ही में, अभिनेत्री ने अपने पॉडकास्ट 'किसी ने बताया नहीं' के दूसरे सीज़न की घोषणा की और पहले एपिसोड में कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा की मेजबानी की।
रुबीना ने अपने पॉडकास्ट में मां बनने के बाद का अनुभव साझा किया। एक्ट्रेस ने बताया कि जब से वह मां बनी हैं उनकी याददाश्त पहले से काफी कमजोर हो गई है। एक्ट्रेस ने कहा कि मां बनने के बाद वह कई सारी चीजें भूलने लगी हैं। इसलिए उन्होंने एक डायरी मेनटेन की है जिसमें वह अपने बच्चों से जुड़ी सारी डिटेल्ट लिखती हैं कि उन्हें कब दूध पिलाना है।

रुबीना ने कहा कि, 'जब से मैं जुड़वां बच्चों की मां बनी हूं, तबसे मैं कई चीजें भूल जाती हूं। पहले की तुलना में मेरी याददाश्त काफी कमजोर हो गई है। मुझे ये तक याद नहीं रहता कि मैंने कब किसे दूध पिलाया है। जिसकी वजह से मैंने एक डायरी रखी है और उसमें मैं नोट करती हूं कि मैंने किसे पहले दूध पिलाया है। ये एक मां का दिमाग है जहां आप बिल्कुल जीरो हो जाती हैं।'
रुबीना ने आगे बताया कि मां बनने के बाद उनकी जिंदगी में क्या कुछ बदल गया। एक्ट्रेस ने कहा, जब कोई मां बनता है, तो वह पुरानी जिंदगी में वापस नहीं लौट सकता। लेकिन ऐसे समय पर जिसने मेरा सबसे ज्यादा साथ दिया है वो मेरी मां हैं। वे लोग खुश नसीब वाले होते हैं, जिनके पास मां होती हैं. मेरी मां के प्रति मेरे मन में सम्मान बढ़ गया है। वह हमेशा घर वापस जाने के लिए कहती थीं लेकिन मैं उन्हें रोक देती थी। मैं बच्ची बनकर उनसे कहती थी कि प्लीज मत जाओ। उस दौरान उन्होंने मुझे काफी अच्छे संभाला।
बता दें कि छोटी बहू सीरियल से फेमस हुई रुबीना दिलैक ने एक्टर और को-स्टार अभिनव शुक्ला से साल 2018 में शादी की थी। हालांकि बीच में दोनों के तलाक की खबरें आने लगी थीं लेकिन बाद में दोनों के बीच आपसी सुलह से सब ठीक हो गया। अब ये कपल दो बेटियों के माता-पिता हैं। आए दिन दोनों सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications