RRR फेम राम चरण की पत्नी शादी के 10 साल बाद भी नहीं बनीं मां, बताई ये बड़ी वजह
साउथ फिल्मों के सुपरस्टार राम चरण की पत्नी उपासना ने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर कुछ बातें साफ कर दी हैं। उन्होंने बताया है कि वह अब तक मां क्यों नहीं बनीं।
मुंबई, 9 जुलाईः साउथ फिल्मों के सुपरटार राम चरण फिल्म 'आरआरआर' की सफलता के बाद सुर्खियों में छाए हुए हैं। आपको बता दें कि राम चरण की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है। वह फिल्मों में एक्टिंग के साथ साथ एक अच्छे इंसान भी हैं। वह अपने फैंस से अच्छे मिलते हैं, उनसे बातें करते हैं, फोटोज क्लिक करवाते हैं और उनकी परेशानियां भी सुनते हैं। लड़कियां तो साउथ के सुपरस्टार राम चरण की दीवानी हैं। हालांकि आपको बता दें कि राम चरण शादीशुदा हैं। राम चरण ने 10 साल पहले उपासना कामिनेनी से शादी कर ली थी। उपासना उनका लेडी लव थीं और उन दोनों ने आपस में लव मैरिज की है। राम चरण और उपासना 10 साल से एक-दूसरे के साथ खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं। उनके पास पैसों की कोई कमी नहीं है लेकिन फैंस काफी वक्त से इस बात के इंतजार में हैं कि उपासना और राम चरण पैरेंट्स कब बनेंगे। वह लोग कब गुड न्यूज सुनाएंगे। लेकिन अब उपासना ने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर कुछ बातें साफ कर दी हैं। उन्होंने बताया है कि वह अब तक मां क्यों नहीं बनीं।

पत्नी ने बताई मां न बनने की वजह
आपको बता दें कि एक्टर राम चरण की वाइफ उपासना हाल ही में सदगुरु के पास पहुंची थीं। यहां उन्होंने बताया कि वह इस दुनिया की आबादी को कंट्रोल करने के लिए बच्चे नहीं चाहती हैं। उन्होंने बताया कि लोग उनके रिलेशनशिप, रिप्रोडक्शन और लाइफस्टाइल को लेकर काफी सवाल उठा रहे हैं। इस पर सदगुरु ने उपासना से कहा है- पुरुष हमेशा ही अपने फुटप्रिंट की कार्बन कॉपी को लेकर चिंतित रहता है। अगर इंसान के फुटप्रिंट घटा दिए जाएं तो फिर ग्लोबल वॉर्मिंग के लिए भी चिंता नहीं करनी पड़ेगी। उन महिलाओं को देखकर अच्छा लगता है जो संतान पैदा नहीं कर पाती हैं।

बच्चे को लेकर राम चरण ने कही थी ये बात
राम चरण की पत्नी उपासना ने कहा कि वह सद्गुरु से अपनी मां और सासू मां की जल्द ही बात करवाएंगी। आपको बता दें कि इससे पहले एक इंटरव्यू के दौरान राम चरण ने भी कैमरे के सामने साफ कह दिया था कि अभी न तो वह और न ही उनकी वाइफ बच्चे चाहते हैं। वह दोनों अपनी जिंदगी में बहुत खुश हैं और अभी कुछ सालों तक ऐसे ही जीवन काटना चाहते हैं।

राम चरण नहीं चाहते बच्चा
राम चरण ने कहा था- मेगास्टार चिरंजीवी का बेटा होने के नाते उनकी जिम्मेदारी बनती है कि वो अपने फैंस को खुश रखें। अगर वह फैमिली स्टार्ट करते हैं तो फिर फिल्मों में एक्टिंग के इस मिशन से भटक सकते हैं। राम चरण ने कहा था- वाइफ उपासना के भी कुछ लक्ष्य हैं और इसलिए दोनों ने तय किया है कि वह अभी कुछ साल और बच्चे नहीं चाहते हैं।

राम चरण-उपासना की लव स्टोरी
राम चरण और उपासना ने 14 जून 2012 में शादी की थी। आपको बता दें कि उपासना अपोलो चैरिटी की वाइस प्रेसिडेंट और बी पॉजिटिव मैगजीन की चीफ एडिटर हैं। दोनों की मुलाकात कॉलेज के दिनों में हुई थी और तब से वो अच्छे दोस्त थे। राम चरण और उपासना ने एक-दूसरे को तब डेट करना शुरू किया जब राम चरण की फिल्म 'मगधीरा' रिलीज हुई थी।

ऐसे हुई थी शादी
राम चरण ने एक इंटरव्यू में बताया था कि दोनों के परिवार भी पहले से एक-दूसरे को जानते थे। ऐसे में दोनों को प्यार के बादी शादी करने में कोई परेशानी नहीं हुई। दोनों की शादी बड़े ही धूमधाम से हुई थी। राम चरण की फिल्म 'आरआरआर' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। ये फिल्म गत मार्च महीने में ही रिलीज हुई थी। वहीं राम चरण हाल ही में फिल्म 'आचार्य' में भी नजर आए थे। फिलहाल वह एकसाथ कई फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं।












Click it and Unblock the Notifications