रोनित रॉय का करीना कपूर खान पर बड़ा खुलासा, बोले- 'सैफ के हमले के बाद उनकी गाड़ी'
साल 2025 की शुरुआत में बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान पर हमला हुआ था। जिससे लोग हैरान रह गए थे। 16 जनवरी 2025 को एक हमलावर सैफ अली खान के बांद्रा स्थित घर में घुस गया था। सैफ के ऊपर उस हमलावर ने कई बार चाकू से वार किए थे। बाद में पुलिस ने हमलावर को पकड़ लिया था। इसके तुरंत बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस और सैफ अली खान की पत्नी करीना कपूर खान पर भी अटैक हुआ था। इस बात का खुलासा रोनित रॉय ने एक इंटरव्यू में किया है।
रोनित रॉय ने हाल ही में पिंकविला से बातचीत की। इसमें उन्होंने कहा, 'सैफ अली खान के अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद, जब करीना कपूर अपने घर की तरफ जा रही थीं तो उनकी कार को किसी ने टक्कर मार दी। इससे वह घबरा गईं और तब उन्होंने मुझसे सैफ को घर ले जाने के लिए कहा।'

रोनित ने आगे कहा, इस घटना के बाद मीडिया ने करीना को घेर लिया था। बाकी लोग भी उनके पास आ गए थे। इस वजह से और ज्यादा डर गई थीं। हालांकि जब वो घर पहुंचीं तो उन्होंने देखा कि पुलिस फोर्स पहले ही उनके घर के बाहर सुरक्षा में तैनात थी। हमले के बाद सैफ और उनके घर की पूरी सुरक्षा की जिम्मेदारी रोनित राय की सिक्योरिटी कंपनी को दी गई थी। तभी से रोनित की टीम सैफ के परिवार के साथ साए की तरह घूमती है। हालांकि सैफ अली खान अब पूरी तरह स्वस्थ हैं। साथ ही वो अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। हालांकि इस केस में अब कुछ भी बड़ा खुलासा नहीं हुआ है। बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर पिछली बार साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म सिंघम अगेन में नजर आई थीं। इस मूवी में उनके साथ अजय देवगन लीड रोल में थे। फिल्म को रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया था।












Click it and Unblock the Notifications