Trailer Review: रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन' का दिवाली धमाका, ट्रेलर देख 'भूल भुलैया 3' मेकर्स के फूलेंगे हांथ
सिंघम. सिंघम. सिंघम. लो आ गया बाजीराव सिंघम. रोहित शेट्टी की हिट कॉप फ्रैंचाइज़ की तीसरी किश्त सिंघम अगेन का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। फिल्म का ट्रेलर 4 मिनट 58 सेकेंड का है। ये अब तक का सबसे लंबा ट्रेलर है। लेकिन इसे देखते हुए आपको बोरियत नहीं महसूस होगी। आप सिंघम अगेन के ट्रेलर को देखते हुए कब 5 मिनट बिता देंगे पता नहीं चलेगा।
कुल जमा इस बात का ये मतलब है कि रोहित शेट्टी ने अपनी फिल्म के ट्रेलर में बहुत मेहनत की है। उन्होंने इसे बारीक और रोमांचक काटा है। रोहित जितना अपने सिनेमा और क्राफ्ट को जानते हैं। वो उनती ही दर्शकों की नब्ज़ भी समझते हैं। सिंघम अगेन के ट्रेलर में उन्होंने छोटी-छोटी डिटेल्स पर काम किया है। चाहे टाइगर श्रॉफ के एक्शन सीन में चिंगारी हो या सुमद्र का एरियल व्यू। ये सब बताते हैं कि रोहित ने अपनी फिल्म को मसालेदार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

इसके अलावा रोहित शेट्टी ने इस बार सिंघम को रामायण से जोड़ा है। जिस तरह रामायण में रावण सीता जी को उठाकर ले जाता है, वैसा ही यहां बाजीराव सिंघम के साथ भी होता है। रामायण में सीता जी को ढूंढने के लिए जिस तरह हनुमान जी, जटायू और सुग्रीव राम जी की मदद करते हैं। इसी को सिंघम अगेन में रोहित शेट्टी ने फिल्माया है। इसी कड़ी में फिल्म में सिंबा और सूर्यवंशी के कैरेक्टर्स की एंट्री होती है। ट्रेलर से ही कहानी का पता चल गया है। इसमें ऐसा कुछ अप्रिडिक्टबल लग भी नहीं रहा है। ये कहानी सबको पता है, लेकिन इस नॉर्मल चीज को रोहित का सिनेमैटिक ट्रीटमेंट अलग बनाता है।
विलन के रोल में दो लोग हैं। पहला जैकी श्रॉफ और दूसरा अर्जुन कपूर। इन दोनों के ही कंधों पर पूरी फिल्म टिकी है। लेकिन इसमें सबसे ज्यादा कमजोर अर्जुन कपूर लग रहे हैं। उनकी थोड़ी ही झलक में ये समझ आता है कि वो इस पूरे मजे को किरकिरा कर सकते हैं। हालांकि इस पर अभी बहुत कुछ कहना जल्दबाजी होगी। हो सकता है फिल्म में कुछ सरप्राइज़ मिले। बहरहाल इस फिल्म की लंबी चौड़ी कास्ट के बीच तीन और चेहरे में भी नज़र आए। इसमें रवि किशन, श्वेता तिवारी और दयानंद शेट्टी। तीनों को ट्रेलर में लो प्रोफाइल रखा गया है। लेकिन तीनों के रोल अहम समझ आते हैं।
रोहित के डायेरक्शन में बनी फिल्मों की खासियत एक्शन और उनका म्यूज़िक है। जो इस बार सिंघम अगेन में भी देखने को मिल रहा है। ट्रेलर में जिस हिसाब का एक्शन है, वैसा ही म्यूज़िक भी सुनने को मिलता है। खै़र रोहित शेट्टी ने अपने ट्रेलर में सिंघम अगेन की पिक्चर साफ कर दी है। अब देखना ये है कि 1 नवंबर को वो कैसा धमाका करने वाले हैं। ट्रेलर देख इतना तो पक्का है कि भूल भुलैया के मेकर्स के हाथ पांव फूल गए होंगे। उन्होंने अपने ट्रेलर की रिलीज़ डेट आगे बढ़ा ली। हो सकता है कि अब फिल्म की रिलीज़ भी आगे बढ़ा लें। वैसे ये तो वक्त ही बताएगा क्या होगा।












Click it and Unblock the Notifications