रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन' पर बड़ा अपडेट, जानें किस खास दिन पर रिलीज होगी ये फिल्म
Singham Again Release Date: बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर रोहित शेट्टी इस समय टीवी का पॉपलुर रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी को होस्ट करते नजर आ रहे हैं। इसी बीच उनकी अपकमिंग फिल्म 'सिंघम अगेन' को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। फैंस के उत्साह को देखते हुए इस फिल्म के रिलीज होने की घोषणा कर दी गई है।
फिल्म 'सिंघम अगेन' पर बड़ा अपडेट
आपको बता दें कि रोहित शेट्टी अपनी अपकमिंग फिल्म 'सिंघम अगेन' के साथ एक बार फिर से लोगों को एंटरटेन करने के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रहे हैं। इस फिल्म के रिलीज होने का लोग बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले फिल्म के मेकर्स ने स्टारकास्ट के फर्स्ट लुक्स सोशल मीडिया पर रिवील कर दिए थे, वहीं आज यानी 14 जून 2024 को इसकी रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी गई है।

दिवाली 2024 को रिलीज होगी 'सिंघम अगेन'
पहले खबर थी कि 'सिंघम अगेन' 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों पर रिलीज होगी लेकिन अब इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। अब ये फिल्म दिवाली 2024 को रिलीज होगी। रोहित शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी है कि सिंघम अगेन अब 15 अगस्त 2024 को नहीं बल्कि दिवाली 2024 पर रिलीज होने वाली है।
फिल्म का नया पोस्टर रिलीज
फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए रोहित शेट्टी ने लिखा है- शेर आतंक मचाता है, जख्मी शेर तबाही। मिलते हैं आपसे इस दिवाली सिनेमाघरों में। इस पोस्टर पर सिंघम अगेन, रोहित शेट्टी कॉप यूनिवर्स और फिल्म की रिलीज डेट लिखी है। इसके साथ ही फिल्म के स्टारकास्ट के नाम भी लिखे हैं।
अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर लिखी ऐसी बात
आपको बता दें कि फिल्म के एक्टर अजय देवगन ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्टर शेयर कर मूवी के रिलीज डेट के बारे में लोगों को जानकारी दी है। इसके अलावा उन्होंने फिल्म को लेकर भी लोगों को बताया है कि 'सिंघम अगेन' की शूटिंग अभी पूरी नहीं हुई है और ये फिल्म दिवाली 2024 पर रिलीज होगी। ऐसे में कहा जा रहा है कि अजय देवगन की फिल्म का क्लैश कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 3' से होने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications