फोटोग्राफर्स बुलाकर दान करने वाले सेलेब्स के रोहित शेट्टी ने लिए मजे, एयरपोर्ट-जिम लुक को लेकर कही ये बात
मुंबई, 10 सितंबर। कहते हैं कि दान ऐसा हो कि एक हाथ से किया जाए तो दूसरे हाथ को भी पता नहीं चले। लेकिन सोशल मीडिया के इस दौर में हर कई समाजसेवा की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा करता है। तमाम सेलेब्रिटी भी यह करने में पीछे नहीं है। लेकिन फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी को यह बिल्कुल भी पसंद नहीं कि जब वह समाज सेवा करते हैं या दान देते हैं तो इसके लिए पैपाराजी (मीडिया और फोटोग्राफर्स) को बुला लेते हैं।

पैपाराजी बुलाकर दान कौन करता है
रोहित शेट्टी ने उन लोगों का मजाक उड़ाया है जो दान करते समय पैपाराजी को निमंत्रण देते हैं ताकि वह उनके इवेंट को कवर करें। ये लोग मंदिर के बाहर भी दान करते हैं तो पैपाराजी को बुला लेते हैं। इसके अलावा रोहित ने उन सितारों को भी आड़े हाथ लिया है जो जिम और एयरपोर्ट पर सज-संवर कर जाते हैं और फोटो क्लिक करवाते हैं। एक इंटरव्यू में रोहित ने कहा कि मंदिर के बाद दान करते हुए फोटो खिंचाते हैं लोग, आखिर ऐसा कौन करता है।

ये लोग खुद फोन करते हैं
रोहित शेट्टी ने कहा कि कौन करता है ऐसा, फोन करेंगे तभी मालूम पड़ेगा ना, फोटोग्राफर को कि भाई मैं आज ये मंदिर के बाहर हूं, कैसे मालूम पड़ेगा। ये लोग खुद ही फोटोग्राफर को फोन करके बताते हैं कि वह इस मंदिर के बाहर रहेंगे। इसके अलावा एयरपोर्ट लुक रोहित शेट्टी ने कहा कि अब उसका खर्चा अलग हो गया है। वरना जबतक ये फोटोग्राफर वहां पहुंचे नहीं थे यो लोग बोलते नहीं थे कि मैं उतर रहा हूं प्लेन से, ये लोग पहले चड्ढी बनियान में ही जा रहे थे।

खतरों के खिलाड़ी कर रहे होस्ट
बता दें कि रोहित शेट्टी को खतरों के खिलाड़ी के होस्ट के तौर पर आजकल नजर आ रहे हैं। इस सीजन की शूटिंग लिए रोहित शेट्टी कंटेस्टेंट के साथ साउथ अफ्रीका गए थे। रोहित की अगली फिल्म सूर्यवंशी जल्दी ही बड़े पर्दे पर रिलीज हो सकती है। फिल्म रिलीज के लिए पिछले साल ही तैयार हो गई थी, लेकिन कोरोना की वजह से इसकी रिलीज को टाल दिया गया था।

जल्द रिलीज होगी सूर्यवंशी
सूर्यवंशी फिल्म में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ नजर आएंगी। फिल्म में रणवीर सिंह और अजय देवगन भी मेहमान की भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस पर काम कर रहे हैं। यह फिल्म विलियम शेक्सपियर की कॉमेडी ऑफ एरर्स पर आधारित है। फिल्म में रणवीर सिंह, जैकलीन फर्नांडीज, पूजा हेगड़े और वरुण शर्मा नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications