Lawman डेनिम ब्रांड के एंबेसडर बने डायरेक्टर रोहित शेट्टी, दिखाया अपना ऐसा लुक
फियर फैक्टर के भारतीय संस्करण के मेजबान रोहित शेट्टी को इस बार लॉमैन डेनिम्स का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। डेनिम्स का रफ लुक और रोहित शेट्टी द्वारा शूट किया गया कमर्शियल शॉट आज लाइव हो चुका है।
मुंबई, 20 मईः फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी हर बार कुछ नया करते नजर आते हैं। डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, टेलीविजन होस्ट बनने और ओटीटी की दुनिया में कदम रखने के बाद अब रोहित शेट्टी एक ब्रांड एंबेसडर बन गए हैं। उनकी खतरों के खिलाड़ी की इमेज को ध्यान में रखते हुए, फियर फैक्टर के भारतीय संस्करण के मेजबान को इस बार लॉमैन डेनिम्स का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। डेनिम्स का रफ लुक और रोहित शेट्टी द्वारा शूट किया गया कमर्शियल शॉट आज लाइव हो चुका है।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया पोस्टर का लुक
डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस पोस्ट को शेयर अपने फैंस को इस खुशखबरी के बारे में बताया है। पहले उन्होंने अपने लॉमैन डेनिम विज्ञापन अभियान के एक कमिंग सून पोस्टर को साझा किया और लिखा- फिल्म ️टेलीविजन होस्ट, ओटीटी, फिल्म, ब्रांड एंबेसडर ... कल मिलते हैं, सुबह 10.30 बजे। इसके बाद ही उनके इस पोस्ट पर रणवीर सिंह सहित कई कलाकारों की शुभकामनाएं आने लगीं, जो पोस्टर की तारीफ करना बंद नहीं कर सके. लॉमैन डेनिम्स का ब्रांड एंबेसडर बनकर रोहित ने भी खुशी जाहिर की है। आज उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट पर इस विज्ञापन के कई नए पोस्टर एड किए हैं।
रणवीर सिंह के साथ नई फिल्म पर कर रहे हैं काम
आपको बता दें कि आने वाले दिनों में रोहित शेट्टी कई प्रोजेक्ट्स के काम को लेकर बिजी हैं। रोहित शेट्टी एक बार फिर अपनी फिल्म सिम्बा के हीरो रणवीर सिंह के साथ फिल्म सर्कस पर काम करे रहें हैं. इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ पूजा हेगड़े नजर आएंगी। अपने पुलिस आधारित फिल्मों की इमेज को ध्यान में रखते हुए रोहित इसे एक नए स्तर पर ले जाने के लिए तैयार हैं। रोहित वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स का डायरेक्शन कर रहे हैं जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी, विवेक ओबेरॉय जैसे कलाकार नजर आएंगे। यह वेब-सीरीज अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम होगी। दूसरी ओर, वह खतरों के खिलाड़ी के नए संस्करण की शुरुआत भी करेंगे। खतरों के खिलाड़ी 12 में रुबीना दिलाइक, शिवांगी जोशी, मुनव्वर फारूकी जैसे प्रतियोगी शामिल होंगे।
-
Asha Bhosle Movie: अभिनय की भी 'माई' थीं आशा भोसले, 79 की उम्र में इस मराठी फिल्म में मनवाया एक्टिंग का लोहा -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
'पति ने दर्द में 15 घंटे खड़े कर जो किया', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit को युगम ने दिया धोखा, किया बुरा हाल -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
कौन हैं BJP नेता की पत्नी Aimee Baruah, जिनकी खूबसूरती ने छुड़ाए लोगों के पसीने? असम चुनाव में वायरल हुआ Video -
Randeep Hooda Daughter Name: रणदीप हुड्डा ने रिवील किया अपनी नन्ही परी का स्पेशल नाम, मतलब भी है काफी खास -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
'अक्षय कुमार ने हमे संभाला', क्यों डर गई थीं लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा? 23 साल बाद खुला राज -
Ranveer Singh ने RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों की मुलाकात? क्या हुई बात? क्या है इसके पीछे की असली कहानी? -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Dacoit Review: अदिवि सेष की दमदार एक्टिंग से चमकी थ्रिलर लव स्टोरी 'डकैत', सेकेंड हाफ में छुपा असली खेल, पढ़ें -
Dacoit BO Collection Day 1: 'धुरंधर 2' के तूफान में घिरी 'डकैत', ओपनिंग डे पर की बस इतनी कमाई












Click it and Unblock the Notifications