RARKPK Trailer: 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का ट्रेलर रिलीज, दिल को छू गई आलिया भट्ट-रणवीर सिंह की लव स्टोरी
Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Trailer Out: बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर करण जौहर लंबे समय बाद एक रोमांटिक फिल्म के साथ दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए बिल्कुल नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी नजर आएगी। ये कपल पर स्क्रीन पर दमदार तरीके से रोमांस करता दिखाई देगा। आज दोपहर 12 बजे फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का ट्रेलर आउट होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।
आपको बता दें कि फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के डायरेक्टर करण जौहर इस मूवी से 7 साल बाद डायरेक्शन में वापसी कर रहे हैं। वहीं इस फिल्म के साथ ही करण जौहर इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में एक डायरेक्टर के रूप में अपना 25वां साल सेलिब्रेट करने वाले हैं।

फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का ट्रेलर
फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' एक फैमिली ड्रामा मूवी है जिसमें रोमांस, कॉमेडी और पारिवारिक ड्रामा भरा हुआ है। फिल्म का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है और इसे देखते ही फैंस इसके दीवाने हो गए हैं। लोगों को इस फिल्म का ट्रेलर खूब पसंद आ रहा है।
रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की लव स्टोरी
ट्रेलर की शुरुआत में दिखाया गया है कि रणवीर सिंह और आलिया भट्ट एक दूसरे से प्यार करते है। हालांकि दोनों के परिवार बहुत अलग-अलग होने की वजह से दोनों फैसला लेते हैं कि तीन महीने रानी अपने बॉयफ्रेंड रॉकी के घर और रॉकी अपनी गर्लफ्रेंड रानी के घर पर रहेंगे। इस दौरान दोनों के परिवार वाले उनका रिश्ता तोड़ने की कोशिश करते हैं। ट्रेलर के अंत कर दोनों ब्रेकअप करते हुए भी नजर आते हैं। देखें ट्रेलर-
फिल्म का पहला गाना भी कर रहा है ट्रेंड
कुछ समय पहले इस फिल्म का गाना 'तुम क्या मिले' रिलीज हुआ था, जिसे अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने गाया है। ये गाना सोशल मीडिया पर बहुत ट्रेंड कर रहा है। आलिया भट्ट ने भी इस गाने को लेकर एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था, जिसमें वह बीच किनारे इस गाने पर लिप सिंक करती नजर आ रही थीं। आपको बता दें कि आलिया भट्ट ने ये गाना अपनी बेटी राहा को जन्म देने के बाद शूट किया था।
इस दिन रिलीज होगी ये फिल्म
फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह के अलावा शबाना आजमी, जया बच्चन और धर्मेंद्र भी नजर आने वाले हैं। बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान फिल्म में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर रहे हैं। फिल्म को धर्मा प्रोडक्शन और वायकॉम 18 स्टूडियोज ने बनाया है। ये फिल्म आगामी 28 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications