रॉबर्ट डी नीरो के 19 साल के नाती लिएंड्रो डी नीरो की मौत, मां का हुआ ऐसा हाल, लिखा इमोशनल पोस्ट

Leandro De Niro Death: हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामेन आ रही है। हॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में से एक रॉबर्ट डी नीरो के नाती लिएंड्रो डी नीरो का निधन हो गया है। वह केवल 19 साल के थे। इस वक्त उनके घर में सभी लोग सदमे में हैं। एक्टर की बेटी और लिएंड्रो की मां ड्रेना डी नीरो ने अपने मृत बेटे के लिए एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर लोगों को उसकी मौत के बारे में जानकारी दी है।

रॉबर्ट डी नीरो की बेटी ने अपने इस पोस्ट में बेटे की तस्वीर के साथ कुछ खास बातें लिखी है। इस इमोशनल नोट में उनका दर्द साफ झलक रहा है। हालांकि इस पोस्ट में लिएंड्रो डी नीरो के मौत की वजह नहीं बताई गई है। बेटे की तस्वीर शेयर करते हुए मां ने लिखा है- मेरे प्यारे एंजल। जब से मैंने ये महसूस किया था कि तुम मेरी कोख में आ गए हो तभी से मैंने तुम्हें कितना प्यार किया, मैं उसे शब्दों में बयां नहीं कर सकती।

leandro de niro

मां ने लिखा बेटे के लिए इमोशनल पोस्ट
मां ने अपने मृत बेटे के लिए लिखा है- तुम मेरी खुशी, मेरा दिल और सब कुछ थे। काश मैं अभी तुम्हारे साथ होती। मुझे नहीं पता कि तुम्हारे बिना अब कैसे जीना है, लेकिन मैं आगे बढ़ने और तुम्हारे जैसा प्यार और रोशनी फैलाने की कोशिश करूंगी। उन्होंने आगे लिखा- तुम्हें सबने बहुत प्यार किया है और तुम्हारी तारीफ भी खूब हुई है। काश वो प्यार ही तुम्हें बचा पाता। मुझे माफ करना मेरे बच्चे, आई एम सॉरी कार्लोसमेयर। तुम्हें स्वर्ग में सुख मिले मेरे प्यारे बच्चे।

लिएंड्रो डी नीरो की फिल्में
आपको बता दें कि रॉबर्ट डी नीरो के नाती लिएंड्रो डी नीरो ने साल 2018 में आई फिल्म ब्रैडली कूपर की 'ए स्टार इज बॉर्न' में काम किया था। वह 'द कलेक्शन' और 'कैबरे मैक्सिमे' में भी नजर आए थे। हालांकि इन फिल्मों में उन्होंने कैमियो रोल निभाए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+