RJ Mahvash: 'तुम चांद देखना, मैं तुम्हें', कौन है आरजे महवश का चांद? क्या युजवेंद्र चहल से कंफर्म किया रिश्ता?

RJ Mahvash: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने जब से कोरियोग्राफर और डांसर धनश्री वर्मा को तलाक दिया है, तब से वह खबरों में छाए हुए हैं। चहल के तलाक लेन के बाद ये खबर सामने आ रही है कि अब वह आरजे महवश को डेट कर रहे हैं।

युजवेंद्र चहल और आरजे महवश का रिश्ता
कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि युजवेंद्र चहल ने आरजे महवश के साथ रिलेशन में आने के बाद ही पत्नी धनश्री वर्मा को तलाक देने का फैसला किया था। उनके और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आरजे महवश की डेटिंग की जमकर खबरें सामने आ रही हैं।

rj mahvash

आरजे महवश ने रिलेशनशिप को लेकर कही ऐसी बात

-हालांकि आरजे महवश ने अपने नए रिश्ते को लेकर ऐसा कुछ भी नहीं कहा है। उन्होंने तो सोशल मीडिया पर कहा है कि वह फिलहाल सिंगल हैं। लेकिन इसके बावजूद वह अक्सर युजवेंद्र चहल के साथ या फिर उनके आसपास ही नजर आ रही हैं।

-युजवेंद्र चहल और आरजे महवश को अक्सर साथ देखा जा रहा है और महवश हमेशा आईपीएल मैचों के दौरान चहल की पंजाब किंग्स को चीयर करती नजर आ रही हैं। गत 8 अप्रैल 2025 को भी आरजे महवश चंडीगढ़ में पंजाब किंग्स के आईपीएल मैच में शामिल हुई थीं। यहां पर वह चहल और उनकी टीम को चीयर करती दिखाई दी थीं।

-आपको बता दें कि आरजे महवश सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। आरजे महवश फैंस के साथ अपनी पर्सनल लाइफ के अपडेट्स शेयर करती रहती हैं। फैंस को भी उनके पोस्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है। इन दिनों आरजे महवश अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं।

आरजे महवश ने शेयर किया ऐसा पोस्ट

सोशल मीडिया पर आरजे महवश और यूजवेंद्र चहल को लेकर जमकर चर्चा हो रही हैं। इस बीच अब ऐसा लग रहा है कि आरजे महवश ने यूजवेंद्र चहल के साथ अपना कंफर्म कर लिया है। दरअसल आरजे महवश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इ

आरजे महवश ने कहा- तुम चांद देखना और मैं तुम्हें

-इस पोस्ट में आरजे महवश ब्लैक आउटफिट में नजर आ रही हैं। उन्होंने अपनी कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिनमें वह अलग-अलग पोज देती नजर आ रही हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए आरजे महवश ने इसके कैप्शन में लिखा है- तुम चांद देखना, मैं तुम्हें....आरजे महवश। इतना ही नहीं बल्कि इसके अलावा आरजे महवश ने एक इंस्टा स्टोरी भी शेयर की है, जो कि इस समय चर्चा का विषय बनी हुई है।

आरजे महवश ने बताया अपने नाम का मतलब

-आरजे महवश ने अपनी लेटेस्ट इंस्टा स्टोरी में नए पोस्ट को शेयर करते हुए एक खास कैप्शन लिखा है। आरजे महवश ने लिखा है- क्या आप मेरे नाम का असली मतलब जानते हैं। मह-वश का मतबल चांद का टुकड़ा होता है। जैसे ही महवश का ये पोस्ट सामने आया तो यूजर्स ने इस पर जमकर कमेंट्स करना शुरू कर दिया।

-आरजे महवश का ये पोस्ट देखने के बाद लोग कह रहे हैं कि उन्होंने इसे अपने नए बॉयफ्रेंड युजवेंद्र चहल के लिए शेयर किया है। लोगों की मानें तो आरजे महवश का ये पोस्ट चहल की तरफ ही इशारा कर रहा है। युजवेंद्र चहल की आरजे महव के चांद हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+