स्टेज पर अचानक फूट फूटकर रोने लगे रितेश देशमुख, बेटे को इमोशनल होते देख मां का हुआ ऐसा हाल
Riteish Deshmukh Video: बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख भले ही अपनी कॉमेडी के लिए फेमस हों लेकिन हाल ही में वह स्टेज पर अचानक ही फूट फूटकर रोते नजर आए हैं। रितेश देशमुख का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रितेश देशमुख अपने दिवंगत पिता विलासराव देशमुख को याद करते हुए अचानक ही जोर जोर से रोने लग गए थे।
पिता को याद कर रोने लगे रितेश देशमुख
गत 19 फरवरी 2024 को रितेश देशमुख अपने पिता के स्टैच्यू के अनावरण के लिए लातूर पहुंचे थे। इस मौके पर आयोजित एक इवेंट में रितेश अपने पिता को याद कर अचानक ही फूट फूटकर रोने लग जाते हैं। आपको बता दें कि इस इवेंट में रितेश देशमुख के भाई अमित देशमुख और उनकी मां वैशाली देशमुख भी मौजूद थीं। रितेश देशमुख की बातें सुनकर भाई अमित भी इमोशनल हो गए थे।

बेटे को रोता देख भावुक हुईं मां वैशाली
वीडियो में देखा जा सकता है कि रितेश देशमुख अपने पिता विलासराव देशमुख के अच्छे कामों को याद करते नजर आए। स्टेज पर पिता के बारे में बात करते हुए अचानक ही उनकी आंखों से आंसू बहने लगे। कभी हाथ से तो कभी रूमाल से लगातार वह अपने आंसू पोछते नजर आ रहे थे। उनकी बातें सुनकर कार्यक्रम में मौजूद उनकी मां वैशाली देशमुख भी काफी भावुक हो गई थीं।
रितेश ने कहा- पिता को गुजरे 12 साल हो गए हैं
रितेश देशमुख इस इवेंट में स्टेज पर अपने पिता के बारे में बोलते नजर आए। पिता के बारे में बात करते हुए वह बार बार भावुक हो जा रहे थे। उन्होंने कहा- मेरे पिता को गुजरे हुए 12 साल हो गए हैं लेकिन आज भी वो मेरे दिल में ही बसे हुए हैं। रितेश ने अपने चाचा दिलीप देशमुख को धन्यवाद दिया जो हमेशा उनके परिवार के साथ खड़े रहे।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके हैं विलासराव देशमुख
रितेश देशमुखने कहा- मैंने ये बात अपने चाचा से कभी नहीं कही, लेकिन आज मैं सबके सामने ये कहना चाहता हूं कि मैं उनसे काफी प्यार करता हूं। ये मंच चाचा और भतीजे के बीच आदर्श रिश्ते का उदाहरण पेश करता है। आपको बता दें कि रितेश देशमुख के पिता विलासराव देशमुख महाराष्ट्र के दो बार सीएम और केंद्र में मंत्री रह चुके थे। उन्हें चहेते नेताओं में से एक माना जाता है। 14 अगस्त 2012 को उनका निधन हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications