रितेश देशमुख ने शाहरुख खान के बारे में किया ये खुलासा, कहा- मन्नत की पार्टी में होता है ये सब....

रितेश देशमुख ने शाहरुख खान और गौरी के मेहमान नवाजी की तारीफ करते हुए बताया कि वह लोग किस तरह से पार्टीज का आयोजन करते हैं।

मुंबई, 5 अक्टूबरः बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी पार्टी लविंग कपल हैं। वह न सिर्फ दूसरे लोगों के पार्टीज में मौजूद रहते हैं बल्कि अपने घर मन्नत में भी जश्न का आयोजन करते रहते हैं । गौरी खान पति शाहरुख खान और अपने खास दोस्तों को लंच और डिनर पर इंवाइट करती रहती हैं। मन्नत में होने वालीं पार्टीज काफी शानदार होती हैं। कई सेलेब्स ने भी शाहरुख खान और गौरी के घर पर होने वाली पार्टीज की जमकर तारीफ की है। इसी बीच बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख ने भी शाहरुख खान के घर होने वाली पार्टी के बारे में कुछ बड़े खुलासे किए हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि शाहरुख खान के घर पर किस तरह की पार्टी होती है।

रितेश ने शाहरुख और गौरी की तारीफ की

रितेश ने शाहरुख और गौरी की तारीफ की

बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख ने शाहरुख खान और गौरी के मेहमान नवाजी की तारीफ करते हुए बताया कि वह लोग किस तरह से पार्टीज का आयोजन करते हैं। वैसे तो रितेश देशमुख ने शाहरुख खान के साथ ज्यादा काम नहीं किया है लेकिन दोनों रीयल लाइफ में अच्छे दोस्त हैं। दोनों की ऑफस्क्रीन काफी अच्छी बॉन्डिंग है।

मन्नत में होती है इस तरह की पार्टी

मन्नत में होती है इस तरह की पार्टी

हाल ही में अनफिल्टर्ड बाई सैमडिश के इंटरव्यू में रितेश देशमुख ने मन्नत की पार्टीज पर बात की और बताया कि शाहरुख खान की ये आदत उन्हें हैरान कर देती है। रितेश से जब शाहरुख खान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- जब भी मन्नत में कोई गेट टुगेदर की पार्टी होती है तो खाना देर रात 3 बजे सर्व किया जाता है। इसके अलावा रितेश ने पार्टी की होस्टिंग की भी काफी तारीफ की।

कार तक छोड़ने आते हैं शाहरुख

कार तक छोड़ने आते हैं शाहरुख

रितेश ने बताया- जब भी आप पार्टी खत्म कर वापस अपनी कार तक जा रहे होंगे तो शाहरुख खान हमेशा साथ में आते हैं और आपकी कार का दरवाजा खोलते हैं और आपको प्यार से बाय बोलते हैं। आपको बता दें कि हाल ही में शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान बॉलीवुड फिल्म मेकर करण जौहर के रिएलिटी चैट शो 'कॉफी विद करण 7' में मेहमान बनकर पहुंची थीं। इस शो में गौरी खान ने बताया था कि शाहरुख की कौन सी आदत पर उन्हें कभी-कभी गुस्सा आ जाता है।

इस आदत से परेशान हैं गौरी

इस आदत से परेशान हैं गौरी

गौरी ने कहा था- पार्टी के वक्त वह घर के अंदर से ज्यादा घर के बाहर होते हैं। अंदर वाले लोग पूछते हैं कि शाहरुख कहां हैं और वह किसी को ड्रॉप करने जाते हैं तो आधे घंटे तक बाहर ही बात करते रहते हैं। गौरी को शाहरुख खान की इस आदत से बहुत ज्यादा परेशानी है।

इन फिल्मों में दिखेंगे शाहरुख खान

इन फिल्मों में दिखेंगे शाहरुख खान

जानकारी के अनुसार शाहरुख खान इन दिनों फिल्म 'डंकी' की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं। उन्होंने तापसी पन्नू के साथ फिल्म का एक शेड्यूल पूरा कर लिया है और अब भारत लौटे हैं। आपको बता दें कि फिल्म 'डंकी' के सेट से कई तस्वीरें और वीडियो लीक भी हुए हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी हैं। इसके अलावा शाहरुख खान जल्द ही फिल्म 'पठान' और 'जवान' में भी नजर आने वाले हैं। फिल्म 'पठान' में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण दिखाई देंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+