रणबीर-आलिया को Rishi Kapoor कहते थे ‘वेल्ले लोग’, नीतू कपूर ने बताया ये दिलचस्प किस्सा
बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान पति ऋषि कपूर से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि, ऋषि कपूर बेटे रणबीर कपूर और उनकी पत्नी आलिया को वेल्ला कहते थे।
मुंबई, 23 जून: 90 के दशक के मशहूर कलाकार ऋषि कपूर भले ही इस दुनिया से गए 2 साल हो गए हैं। लेकिन उनको आज भी पत्नी नीतू कपूर याद करती हैं। वह अक्सर अपने दिए इंटरव्यू में अपने पति ऋषि कपूर का जिक्र जरूर करती हैं। इसी बीच उन्होंने ऋषि कपूर का चल रहे इलाज के दौरान का एक किस्सा शेयर किया।

नीतू कपूर ने बताया ये किस्सा
बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म जुग जुग जीयो के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म में लंबे समय बाद वह मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। वहीं इसके अलावा वह अक्सर अपने पारिवारिक जीवन से जुड़े फैंस के आगे कईं खुलासे करती रहती हैं। नीतू कपूर ने अपने पति ऋषि कपूर को याद कर उनसे जुड़ा एक किस्सा बताया।

रणबीर-आलिया को ऋषि कहते थे 'वेल्ले लोग'
बता दें कि, बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर को इस दुनिया से गए 2 साल हो गए हैं। वह कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे और एच एन रिलायंस अस्पताल में भर्ती थे। उनके इलाज से जुड़ा उनकी पत्नी नीतू कपूर ने एक किस्सा शेयर किया। उन्होंने इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में बताया कि, ऋषि कपूर ने उनके बेटे रणबीर कपूर और उनकी पत्नी आलिया भट्ट को 'वेल्ले लोग' कहते थे क्योंकि वे पूरे दिन अस्पताल में बैठे रहते थे। इस दौरान नीतू ने अपनी बहू आलिया की भी तारीफ की।

आलिया भट्ट की नीतू कपूर ने की तारीफ
नीतू कपूर ने कहा कि, ऋषि उन्हें आशीर्वाद दे रहे हैं और उनका हाथ उनके ऊपर है। "वह हमेशा रहेगा। मुझे सभी से और मेरे आस-पास के सभी लोगों से जो प्यार मिल रहा है, वह सब वह है। ऋषि कपूर चाहते हैं कि मैं खुश रहूं। और इसलिए मुझे यह खूबसूरत बहू रानी मिली, मेरी आलिया। वह बहुत प्यारी है। यह सब उनका आशीर्वाद है। नीतू कपूर ने आगे बताया कि, जब ऋषि कपूर अस्पताल में भर्ती थे तब वह चाहते थे कि, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी हो जाए।

नीतू कपूर की अपकमिंग फिल्म
वहीं बात करें नीतू कपूर की आने वाली फिल्म की तो, वह जल्द ही फिल्म जुग-जुग जीयो में नजर आने वाली हैं। राज मेहता द्वारा निर्देशित, जुगजुग जीयो में अनिल कपूर, कियारा आडवाणी, वरुण धवन और मनीष पॉल भी नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 24 जून को सभी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications