आलिया-रणबीर को लेकर ऋषि कपूर की थी एक खास ख्वाहिश, जो रह गई अधूरी

नई दिल्ली, 6 अप्रैल: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। वो अप्रैल मिड में मुंबई की एक सीक्रेट लोकेशन पर आलिया के साथ 7 फेरे लेंगे। इसके लिए दोनों के परिवार जोर-शोर से तैयारी कर रहे हैं, लेकिन अभी तक किसी ने आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं की है। वैसे रणबीर के पिता ऋषि कपूर आलिया को काफी मानते थे, लेकिन उनसे जुड़ी एक ख्वाहिश अधूरी रह गई।

Recommended Video

    Ranbir Alia Wedding: 17 अप्रैल को Ranbir Kapoor और Alia Bhatt करेंगे शादी करेंगे? | वनइंडिया हिंदी
    2020 में हुआ था निधन

    2020 में हुआ था निधन

    कपूर परिवार के करीबियों के मुताबिक ऋषि कपूर को आलिया और रणबीर की जोड़ी काफी पसंद थी। वो चाहते थे कि जल्द दोनों शादी के बंधन में बंध जाए। कई बार उन्होंने अपनी ख्वाहिश को बताया भी था, लेकिन 30 अप्रैल 2020 को उनका निधन हो गया। इसके साथ ही रणबीर को दुल्हे के रूप में देखने की उनकी ख्वाहिश अधूरी रह गई।

    अयान की शादी पर कही थी ये बात

    अयान की शादी पर कही थी ये बात

    रणबीर के अलावा ऋषि कपूर उनके दोस्त और डायरेक्टर अयान मुखर्जी की भी शादी करवाना चाहते थे। 2018 में उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर एक फोटो शेयर की थी, जिसमें रणबीर और अयान साथ में थे। उस फोटो के साथ उन्होंने लिखा था कि बेस्ट फ्रेंड्स! क्यों ना अब तुम दोनों शादी कर लो, समय आ गया है।

    मुश्किल वक्त में आलिया ने दिया साथ

    मुश्किल वक्त में आलिया ने दिया साथ

    आपको बता दें कि आलिया और रणबीर काफी वक्त से रिलेशन में हैं। जब ऋषि कपूर बीमार थे, तो आलिया उनके साथ काफी ज्यादा वक्त बिताती थीं। जब उनका निधन हुआ तो भी आलिया मुश्किल वक्त में कपूर परिवार के साथ खड़ी नजर आईं। अब जल्द ही वो उस घर में बहू बनकर जाने वाली हैं।

    डेट हो सकती है आगे-पीछे

    डेट हो सकती है आगे-पीछे

    आलिया-रणबीर की शादी को लेकर दो डेट्स सामने आई हैं। इसमें पहली 14 अप्रैल, तो दूसरी 17 अप्रैल है। हालांकि आधिकारिक रूप से इस पर कोई बोलने वाला नहीं है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा कि आलिया के नाना एन. राजदान की हालत नाजुक बनी हुई है। वो चाहते है कि उनके जिंदा रहते हुए दोनों की शादी हो जाए। इसी वजह से पूरा प्रोग्राम फिक्स किया गया है। अगर उनकी तबीयत बिगड़ी तो डेट को आगे पीछे किया जा सकेगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+