'जय हनुमान' के बारे में ऋषभ शेट्टी ने की बात, शेयर की रामायण से जुड़ी बचपन की यादें
कांतारा के बाद से ऋषभ शेट्टी पैन इंडिया स्टार बन गए हैं। इस फिल्म की सफलता के बाद वो अब इसका प्रीक्वल भी लेकर आ रहे हैं। इसके अलावा वो जय हनुमान में नजर आने वाले हैं। इसे प्रशांत वर्मा डायरेक्ट कर रहे हैं। ये फिल्म प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स (PVCU) का हिस्सा है। प्रशांत की हनु मान को दर्शकों ने खूब पसंद किया था और इसने बॉक्स ऑफिस पर खूब पैसे भी बटोरे थे।
जय हनुमान और इसके कैरेक्टर पर ऋषभ शेट्टी ने बात की है। साथ ही उन्होंने बताया कि इसकी शूटिंग कंतारा: चैप्टर 1 की रिलीज के बाद शुरू करेंगे। क्योंकि इस फिल्म में वो किसी प्रकार की जल्दबाजी नहीं करना चाहते हैं। वहीं, रिपोर्ट्स की माने तो जय हनुमान और कंतारा: चैप्टर 1 दोनों बहुत अलग अलग जॉनर की फिल्म हैं।

अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी
ऋषभ ने एक इंटरव्यू में कहा, जब मैं बड़ा हुआ तो रामायण मेरे जीवन का एक बड़ा हिस्सा बन गया। मुझे हनुमान गढ़ी मंदिर जाने का सौभाग्य मिला, जो एक दिव्य आशीर्वाद की तरह लगा। मेरा मानना है कि सब कुछ सही समय पर सही तरीके से हुआ। अभी जय हनुमान के बारे में बात करना जल्दबाजी होगी। मैं कंतारा: चैप्टर 1 के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के बाद ही टीम में शामिल होऊंगा। हमने एक टेस्ट शूट किया, और मेरी भूमिका की घोषणा की गई क्योंकि मेकर्स को कुछ कमिटमेंट पूरी करनी थीं।
अखंड भजनों में बचपन से जाता था
ऋषभ ने आगे कहा, रामायण मेरे बचपन का अहम हिस्सा रहा है। जब मैं छोटा था, मैं इन अखंड भजनों में जाता था। जहां रामायण से जुड़ी कहानियां सुनाई जाती थी। 24 घंटे तक लगातार गीत गाते थे। जब मैं राम मंदिर के पवित्रीकरण के दौरान अयोध्या गया था, तो मैं एक दिन पहले ही वहां पहुंच गया था। प्रगति और मैं हनुमान गढ़ी मंदिर के दर्शन करने के लिए भाग्यशाली थे। मुझे लगता है कि सब कुछ सही समय पर हुआ। बता दें कुछ दिनों पहले ही जय हनुमान से उनका फर्स्ट लुक सामने आया था।












Click it and Unblock the Notifications