Rise and Fall Winner: अर्जुन बिजलानी बने शो के विनर, जीती ट्रॉफी और मोटी रकम, दिल्ली का यूट्यूबर रहा रनर-अप

Rise and Fall Winner: ओटीटी प्लेटफॉर्म का चर्चित रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने में सफल रहा। इस शो में कई मशहूर टीवी सितारों और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने हिस्सा लिया। लेकिन अंत में बाज़ी मारी लोकप्रिय टीवी अभिनेता अर्जुन बिजलानी ने। उन्होंने शो की विजेता ट्रॉफी अपने नाम की और फैंस को एक खास तोहफा दिया।

Rise and Fall Winner

फिनाले एपिसोड में अर्जुन बिजलानी ने यूट्यूबर आरुष भोला और कंटेंट क्रिएटर अरबाज पटेल को हराया। जहां आरुष फर्स्ट रनरअप बने, वहीं अरबाज को तीसरा स्थान मिला। अर्जुन को 28 लाख 10 हजार रुपये की पुरस्कार राशि मिली। उनकी इस जीत से सोशल मीडिया पर खुशी की लहर दौड़ गई और फैंस ने उन्हें खूब बधाइयाँ दीं।

जीत का श्रेय पत्नी को दिया
ट्रॉफी जीतने के बाद अर्जुन बिजलानी को पैपराजी ने घेर लिया। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए अपनी सफलता का श्रेय अपनी पत्नी नेहा स्वामी को दिया। अर्जुन ने कैमरे के सामने नेहा पर प्यार जताया और कहा कि उनका सहयोग हमेशा प्रेरणादायक रहा है।

बेटे से मिलने को बेताब अर्जुन
जीत के बाद अपनी भावनाएं साझा करते हुए अर्जुन ने कहा, "अब मैं बस घर जाकर बिस्तर पर लेटना चाहता हूं और अपने बेटे को गले लगाना चाहता हूं। यही मेरी सबसे बड़ी खुशी है।" बता दें, इस सीजन में कई बड़े नामों ने शो की शोभा बढ़ाई। शो में धनश्री वर्मा, कीकू शारदा, आदित्य नारायण, कुबरा सैत, आहाना कुमरा और आकृति नेगी जैसे लोकप्रिय चेहरों ने हिस्सा लिया।

पेंटहाउस और बेसमेंट में बंटा था खेल
'राइज एंड फॉल' की खास बात यह थी कि शो को दो हिस्सों में बांटा गया था - पेंटहाउस (सुविधाओं से भरपूर) और बेसमेंट (सीमित संसाधनों वाला)। प्रतियोगियों को इन दो दुनिया में अपना सर्वश्रेष्ठ देना था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'राइज एंड फॉल' का भव्य फिनाले एपिसोड 17 अक्टूबर को प्रसारित होगा। अशनीर ग्रोवर द्वारा होस्ट किया गया यह शो अपने अनोखे फॉर्मेट और प्रतिस्पर्धा के कारण चर्चा में रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+