Rimi Sen ने करवाई थी प्लास्टिक सर्जरी? एक्ट्रेस ने बताया कैसे बदल गया पूरा लुक, कहा- 'मुझे जरूरत पड़ी...'
Rimi Sen On Plastic Surgery: बॉलीवुड एक्ट्रेस रिमी सेन काफी समय से फिल्मों से दूर हैं। हालांकि सोशल मीडिया के जरिए वह अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। बीते दिनों खबर आई थी कि एक्ट्रेस ने प्लास्टिक सर्जरी कराई है। हालांकि अब खुद रिमी सेन ने इस पर चुप्पी तोड़ी है।
रिमी सेन अपनी फोटोज और वीडियो की वजह से अक्सर लाइमलाइट में रहती हैं। एक रेडिट यूजर ने एक्ट्रेस की तस्वीर शेयर की थी जिसमें दावा किया गया कि उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी कराई है। अब एक्ट्रेस ने खुद बताया कि उनका चेहरा इतना ज्यादा कैसे बदल गया।

एक्ट्रेस ने की ट्रोलर्स की बोलती बंद
हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में रिमी सेन ने ट्रोलर्स की बोलती बंद कर दी। एक्ट्रेस ने कहा कि, "अगर लोगों को ऐसा लग रहा है कि मैंने प्लास्टिक सर्जरी करवाई है, अगर यह अच्छे तरीके से है, तो यह मेरे लिए बहुत अच्छा है। बिना प्लास्टिक सर्जरी कराए बिना ही लोग बोल रहे हैं। मैंने केवल फिलर्स, बोटोक्स, पीआरपी ट्रीटमेंट ही करवाया है और कुछ नहीं।"
प्लास्टिक सर्जरी पर बोलीं एक्ट्रेस
रिमी सेन ने आगे कहा कि, 'किसी को प्लास्टिक सर्जरी तब तक नहीं करनी चाहिए जब तक वो कोई क्राइम करके न भाग रहा हो। भारत के बाहर कई ऐसे डॉक्टर्स हैं जो फेसलिफ्ट में बहुत अच्छे हैं। मैं भी इसे करवाना चाहती हूं लेकिन जब में 50 पार कर लुंगी तब उसके बाद इस बारे में सोचूंगी।'
रिमी सेन की फिल्में
बता दें कि, रिमी सेन सालों से पर्दे से दूर हैं। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत फिल्म हंगामा से की थी जो कि सुपरहिट साबित हुई। इसके अलावा उन्होंने बागबान, फिर हेरा फेरी, गरम मसाला, धूम और गोलमाल जैसी फिल्मों में नजर आईं थी। अभिषेक बच्चन से लेकर अजय देवगन और शाहिद कपूर जैसे सुपरस्टार्स के साथ काम कर चुकीं हैं। लेकिन इसके बाद एक्ट्रेस अचानक फिल्मों से गायब हो गईं। फिलहाल वह सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications