Rihanna ने ओरी से मांग ली उनकी सबसे खास चीज, जाते-जाते अपने साथ ले गईं पॉप-स्टार, जानें क्या?
Anant Ambani Radhika Merchant: देश के सबसे बड़े बिजनेसमेन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में देश और दुनिया से तमाम बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। वहीं मशहूर पॉप सिंगर रिहाना ने अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस से फैंस का दिल जीता।
1 मार्च से शुरू हुए प्री-वेडिंग फंक्शन में रिहाना ने अपनी बेहतरीन आवाज से और डांस मूव्स से फैंस को दीवाना कर दिया। इस दौरान तमाम बॉलीवुड सेलेब्स भी झूम उठे। स्टेज पर रिहाना ने जाह्नवी कपूर और अन्य सितारों के साथ खूब मस्ती की। वहीं सोशल मीडिया सेंसेशन ओरी भी इससे पीछे नहीं रहे।

सोशल मीडिया पर रिहाना और ओरी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें रिहाना ओरी से कानों पर कुछ कहती हैं और उसके बाद ओरी उनको हाथ में अपने ईयरिंग्स थमा देते हैं। वीडियो देख अंदाजा लगाया जा रहा है कि रिहाना को ओरी के ईयरिंग्स पसंद आ गए थे इसलिए उन्होंने ओरी से ये बात कही और बिना देरी करे ओरी ने भी उन्हें जाते-जाते तोहफे में दे दिए।
अब सोशल मीडिया पर ओरी और रिहाना का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दोनों एकसाथ खूब मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा, 'इसकी कितनी अच्छी किस्मत है।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ये हर जगह पहुंच जाता है।' अन्य यूजर ने लिखा, 'रिहाना इसको भी साथ में ले जाओ।'
बता दें कि, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए रिहाना ने करोड़ों रुपये फीस चार्ज की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 66 से 74 करोड़ के बीच रिहाना को मोटी रकम मिली है। ये पहली बार है जब उन्होंने भारत में अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस दी। पॉप स्टार को भारत का कल्चर काफी पसंद आया और उन्होंने जाते-जाते कहा है कि वह एक बार फिर भारत जरूर आएंगी।












Click it and Unblock the Notifications