भारत के रहने वाले Ricky Kej और Falguni Shah ने जीता ग्रैमी अवॉर्ड, इन एल्बम के लिए मिला पुरस्कार
नई दिल्ली। लास वेगास के एमजीएम ग्रैंड मार्की बॉलरूम में आयोजित 64वें ग्रैमी अवार्ड्स में, भारतीय संगीतकार रिकी केज ने अपना दूसरा ग्रैमी जीता है। म्यूजिक कम्पोजर रिकी केज ने बेस्ट न्यू एज एलबम (Best New Age Album) कैटेगरी में अपना दूसरा ग्रैमी पुरस्कार जीता है। इसके अलावा भारतीय-अमेरिकी कलाकार फाल्गुनी शाह ने भी "ए कलरफुल वर्ल्ड" के लिए बेस्ट चिल्ड्रंस म्यूजिक अलबम ग्रैमी जीता।

बता दें कि बेंगलुरु के रहने वाले रिकी केज ने साल 2015 में अपनी अलबम "विंड्स ऑफ समसरा" के लिए बेस्ट न्यू एज अलबम कैटेगरी में अपना पहला ग्रैमी जीता था। रिकी केज को उनका दूसरा ग्रैमी "Devine Tides" के लिए स्टीवर्ट कोपलैंड के साथ यह अवार्ड मिला है।
रिकी केज ने सोशल मीडिया पर भी ग्रैमी को लेकर खुशी जाहिर की। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि महान शख्सियत @copelandmusic के साथ खड़ा होने के लिए कृतज्ञता और प्यार से भरा हुआ महसूस करता हूं। मेरा दूसरा ग्रैमी और स्टीवर्ट का छठा अवार्ड। संगीत में सहयोग, काम देने या सुनने के लिए आप सभी का आभार। आप हैं, इसीलिए मेरा अस्तित्व है।"
साल 2015 में केज की पिछली ग्रैमी जीत महात्मा गांधी और नेल्सन मंडेला के आदर्शों पर आधारित एल्बम 'विंड्स ऑफ संसार' के लिए थी। एल्बम ने यूएस बिलबोर्ड न्यू एज एल्बम चार्ट में नंबर एक स्थान पर शुरुआत की, जिससे केज उस सम्मान को हासिल करने वाले पहले भारतीय व्यक्ति बन गए। संगीतकार रिकी केज प्रतिष्ठित संगीत पुरस्कार जीतने वाले केवल चौथे भारतीय हैं और ऐसा करने वाले भारत के सबसे कम उम्र के व्यक्ति हैं। संगीतकार यूएसए में पैदा हुए थे लेकिन अब बेंगलुरु में रहते हैं और काम करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications