सेना का अपमान करना Richa Chadha को पड़ा भारी, एक्ट्रेस के खिलाफ फिल्ममेकर अशोक पंडित ने दर्ज कराई शिकायत

भारतीय सेना पर ऋचा चड्ढा की आपत्तिजनक टिप्पणी ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सोशल मीडिया पर लगातार एक्ट्रेस के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की जा रही है।

Richa Chadha Tweet: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा अपने विवादित बयानों की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में भारतीय सेना पर अपने बयान के चलते वह एक बार फिर निशाने पर आ गई। उनके ट्वीट की वजह से लगातार सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ और फैंस उन्हें जमकर खरी खोटी सुना रहे हैं। वहीं अब बॉलीवुड निर्माता अशोक पंडित ने भी उनके इस बयान की कड़ी निंदा की है।

ऋचा चड्ढा ने सेना का उड़ाया मजाक

ऋचा चड्ढा ने सेना का उड़ाया मजाक

दरअसल, ऋचा चड्ढा उन सितारों में से हैं जो देश के हर मुद्दे पर अपनी खुलकर राय रखती हैं। लेकिन कई बार वह अपने इस बेबाक अंदाज के चलते चर्चा में आ जाती हैं। दरअसल हाल ही में सेना के नॉर्दर्न कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने ट्वीट कर लिखा कि, भारतीय सेना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) को वापस लेने के लिए पूरी तरह से तैयार है। उनके इस ट्वीट को ऋचा ने रिट्वीट कर लिखा- 'हय गलवान सेज'।

एक्ट्रेस पर भड़के अशोक पंडित

एक्ट्रेस पर भड़के अशोक पंडित

ऋचा चड्ढा के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। हर कोई उनको जमकर ट्रोल कर रहा है। हालांकि इस बवाल के बाद एक्ट्रेस ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया लेकिन लोगों का गुस्सा तब भी शांत नहीं हुआ। वहीं बॉलीवुड फिल्म डायरेक्ट अशोक पंडित एक्ट्रेस के ये ट्वीट देख अपना आपा खो बैठे और उन्होंने ट्वीट कर मुंबई पुलिस कमिश्नर से ऋचा पर कार्रवाई करने की मांग की।

मुंबई पुलिस से की अपील

मुंबई पुलिस से की अपील

अशोक पंडित ने ट्वीट करते हुए लिखा- 'मैं मुंबई पुलिस से अपील करता हूं कि, हमारे सुरक्षा बलों का मजाक उड़ाने और गाली देने के लिए अभिनेत्री ऋचा चड्ढा के खिलाफ केस दर्ज किया जाए। ये एक्ट्रेस हमेशा से देश में नफरत फैलाने का काम करती रही हैं'। फिलहाल फिल्म डायरेक्टर का ये ट्वीट वायरल हो रहा है।

ऋचा चड्ढा के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

ऋचा चड्ढा के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

ऋचा चड्ढा के माफी मांगने का लेकिन कोई असर होते हुए दिखाई नहीं दे रहा। अशोक पंडित ने जूहू पुलिस स्टेशन में ऋचा चड्ढा के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई है। अपनी शिकायत में अशोक पंडित ने कहा कि ऋचा चड्ढा ने हमारे सुरक्षाबलों का मजाक उड़ाया है और उनका अपमान किया है। इसके अलावा फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज ने अभिनेता ऋचा चड्ढा के "गलवान सेज हाय" ट्वीट की निंदा की। साथ ही उन्होंने बॉलीवुड जगत को इस मामले में आगे आने का आग्रह किया।

ऋचा चड्डा ने मांगी माफी

ऋचा चड्डा ने मांगी माफी

हालांकि अब ऋचा चड्ढा ने अपने ट्वीट को लेकर माफी मांग ली है। उन्होंने अपनी सफाई में लिखा कि, 'मेरे नाना और भाई भी फौज में रहे हैं। 'उन्होंने सेना में रहकर देश की सेवा की है। मैं इंडियन आर्मी की बहुत इज्जत करती हूं'। लेकिन एक्ट्रेस के माफी मांगने के बावजूद भी ये विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब देखना होगा कि क्या मुंबई पुलिस एक्ट्रेस के खिलाफ कोई एक्शन लेगी?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+