यूपी बोर्ड टॉपर प्राची निगम के सपोर्ट में उतरीं Richa Chadha, एक्ट्रेस ने कहा- 'आपसे जलने वाले लोग ही...'
Richa Chadha On Prachi Nigam: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। वह उन एक्ट्रेस में शुमार हैं जो हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखती हैं। अब उन्होंने यूपी बोर्ड की टॉपर प्राची निगम के सपोर्ट में एक ट्वीट किया। साथ ही उन्हें ट्रोल करने वालों को एक्ट्रेस ने करारा जवाब दिया।
दरअसल, यूपी बोर्ड की 10वीं परीक्षा में टॉप करने वाली प्राची निगम वही है जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस वजह से नहीं कि उन्होंने यूपी बोर्ड में टॉप किया है बल्कि लोगों ने उनके चेहरे पर बालों को लेकर उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया। कुछ लोग तो ये भी कंफ्यूज हो गए कि वह लड़का या फिर लड़की। अब ट्रोलिंग से परेशान प्राची का एक इंटरव्यू काफी चर्चा में है।

प्राची निगम ने बीबीसी को दिए इंटरव्यू में ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि, 'अगर मेरे एक दो नंबर कम आते और मैं फेमस ना होती तो शायद ज्यादा सही रहता। मुझे अपने चेहरे पर उगे बालों का अहसास पहली बार स्कूल बोर्ड में टॉप करने वालों ने ही कराया था।' ऐसे में ऋचा चड्ढा ने ट्वीट कर उनका सपोर्ट किया।
ऋचा चड्ढा ने प्राची का हौसला बढ़ाते हुए लिखा, 'आपके दिमाग़, आपकी अचीवमेंट से जलने वाले लोग ही ऐसे काम करते हैं ! उन्हें इग्नोर करें। एक दिन आपसे ही नौकरी माँग रहे होंगे। आपने बहुत बढ़िया किया और हम सबको आप पर गर्व है।' ऋचा चड्ढा का ये ट्वीट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बता दें कि, ऋचा चड्ढा इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की वजह से काफी चर्चा में हैं। एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी में नजर आने वाली हैं। जो कि 1 मई 2024 को ओटीटी नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। वहीं दूसरी तरफ उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें, तो जल्द ही एक्ट्रेस के घर नन्हा मेहमान आने वाला है। जी हां ऋचा और अली फजल ने आने वाले बच्चे की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी।












Click it and Unblock the Notifications