ऋचा चड्ढा ने दूसरे धर्म में रचाई शादी, अली फजल की पत्नी होने पर झेली आलोचना, कहा- 'जब आप प्यार में होते...'
Richa Chadha Ali Fazal Marriage: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा इन दिनों वेब सीरीज हीरामंडी को लेकर काफी चर्चा में हैं। जिसमें उन्होंने 'लज्जो' का किरदार निभाया था। इसके अलावा एक्ट्रेस जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाली हैं।
बता दें कि, ऋचा चड्ढा ने साल 2020 में अभिनेता अली फजल से दूसरे धर्म में शादी की थी। हालांकि इसकी वजह से दोनों को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान ऋचा चड्ढा ने इस पर चुप्पी तोड़ी और बताया कि दूसरे धर्म में शादी करने का उन्होंने क्यों फैसला लिया।

'गैलाटा इंडिया' संग बातचीत के दौरान ऋचा चड्ढा ने कहा, "अगर आप अपनी पसंद पर अड़े रहते हैं और आपका परिवार आपके साथ है, आपका सपोर्ट करता है, तो बाकी चीजें मायने नहीं रखती हैं। जैसा कि मैंने कहा, एक इंसान पहले इंसान होता है और जब आप प्यार में पड़ते हैं, तो आप किसी फिल्टर की तरह काम नहीं करते हैं। जब आप प्यार में पड़ते हैं, तो बस यही होता है।"
ऋचा चड्ढा ने ये भी बताया कि वह नहीं चाहती थीं कि अली फजल संग रिश्ते के बारे में उनके घरवालों को मीडिया से पता चले। एक्ट्रेस ने कहा कि, जब हम अपने रिश्ते के बारे में परिवार को बताने के लिए तैयार थे तब हम इसे पबल्कि किया था। इसके बाद हम खुलकर साथ में घूमने लगे थे। ऋचा ने बताया कि उन्होंने अली के साथ अपनी रिलेशनशिप तब कन्फर्म की थी जब दोनों 2017 में वेनिस फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेने के लिए जाने वाले थे।
बता दें कि, ऋचा चड्ढा और अली फजल की पहली मुलाकात फिल्म फुकरे के सेट पर हुई थी। इसके बाद दोनों एक दूसरे के करीब आए और फिर ये दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद कपल ने साल 2020 में कोरोना काल के दौरान गुपचुप शादी कर ली। लेकिन उस वक्त दोनों ने अपनी शादी का ऐलान नहीं किया था। इसके बाद साल 2022 में कपल ने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में दोबारा शादी की।












Click it and Unblock the Notifications